T20 World Cup के बीच संजय मांजरेकर के ऑन-एयर कमेंट से मचा हंगामा, फैंस ने की कमेंट्री से हटाने की मांग
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर टीवी पर लाइव कमेंट्री के दौरान अपनी हालिया टिप्पणी के कारण मुश्किलों में घिर गए हैं। शुक्रवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड 2024 महिला टी20 वर्ल्ड कप खेल के दौरान कमेंट्री करते हुए मांजरेकर ने कहा कि उन्हें उत्तर भारत के खिलाड़ियों के बारे में गहराई से जानकारी नहीं है।
दरअसल, यह तब हुआ जब मांजरेकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कोचिंग यूनिट के बारे में बात कर रहे थे। उनके साथी कमेंटेटर ने पंजाब के पूर्व खिलाड़ी और टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली के बारे में बात की और यह तब हुआ जब मांजरेकर ने कहा कि वह उन्हें पहचान नहीं पाए।

मांजरेकर ने ऑन-एयर किया कमेंट
मांजरेकर ने ऑन-एयर कहा कि, 'माफ करें, मैं उन्हें पहचान नहीं पाया। नोर्थ के खिलाड़ियों की तरफ मेरा ज्यादा ध्यान नहीं होता।' यह कमेंट सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने मांजरेकर की आलोचना की। यहां फैंस के कुछ रिएक्शन दिए गये हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में क्या हुआ?
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की बात करें तो न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत को 58 रनों से करारी शिकस्त दी। सोफी डिवाइन की 36 गेंदों पर नाबाद 57 रनों की पारी की बदौलत न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ़ 20 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाए। रेणुका ठाकुर सिंह ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जवाब में, रोज़मेरी मैयर के 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर भारत 102 रन पर ढेर हो गया।
भारतीय महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, दयालन हेमलता, एस सजना। यास्तिका भाटिया, आशा शोभना।
ये भी पढ़िए- Net Worth: मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह में से कौन है ज्यादा अमीर? जानें किसके घर लगा है पैसों का अंबार
न्यूजीलैंड महिला टीम: सुजी बेट्स, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), हन्ना रोवे, रोज़मेरी मैयर, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास, ली ताहुहु, लेघ कास्पेरेक, जेस केर, मौली पेनफ़ोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर।












Click it and Unblock the Notifications