Exclusive: क्या विराट कोहली अब बदल गए हैं? इशांत शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

दिल्ली के प्लेयर्स के साथ विराट कोहली के सम्बन्ध काफी अच्छे हैं। इशांत शर्मा भी दिल्ली से आते हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के साथ काफी खेले हैं। दोनों की दोस्ती भी किसी से छिपी नहीं है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और इशांत कई बार इसे स्वीकार भी कर चुके हैं।

कोहली और इशांत ने काफी क्रिकेट एक साथ खेला है। टेस्ट क्रिकेट में 100 मुकाबले खेलने वाले इशांत शर्मा ने कोहली के बारे में एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। इशांत का कहना है कि कोहली अपने पुराने समय की तरह अब भी हैं, उनमें बदलाव नहीं आया है।

ishant and virat

वनइंडिया की सहयोगी वेबसाईट मायखेल से बातचीत करते हुए इशांत शर्मा ने कहा " मुझे नहीं पता कि यह किसने कहा कि कोहली बदल गए हैं। जिस तरह की दोस्ती हम शेयर करते हैं, मैं नहीं समझता कि उनमें कोई बदलाव आया है। हम अंडर 17 से खेल रहे हैं और अब 36 साल के हैं। कोहली भी 36 के हो जाएंगे। 10-15 सालों से ज्यादा हमको खेलते हो गए, कोहली मेरे लिए एकदम नहीं बदले हैं।"

हाल ही में कोहली में बदलाव आने का बयान किसी ने दिया था। उस पर इशांत ने कहा कि जब आप कप्तान होते हो, तो कई जिम्मेदारियां होती हैं। आपको उसे कप्तान नहीं बल्कि एक व्यक्ति की तरह देखना चाहिए। अगर वह एक कप्तान है, तो 15 खिलाड़ियों का ध्यान भी उसे रखना होता है। वह सिर्फ उसी प्लेयर पर ध्यान नहीं लगा सकता, जो नहीं खेल रहा है। इस वजह से उनको लोगों ने गलत तरीके से ले लिया।

इशांत शर्मा ने कहा कि जब कोहली कप्तान थे और मैं नहीं खेल रहा होता था, तो उनके कमरे में जाकर पूछ लेता था कि मैं क्यों नहीं खेल रहा। हम रणनीति बनाया करते थे। मुझे लगता है कि यह सब बातचीत करने पर निर्भर करता है। मेरी बातचीत उनके साथ अच्छी है क्योंकि वह मेरे दोस्त हैं। हम लम्बे समय से साथ खेल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+