OI Exclusive: भारतीय टीम में जगह बनाने को बेताब अनुज रावत, विराट कोहली को लेकर भी खोले कई राज
Exclusive Oneindia Interview With Anuj Rawat: भारतीय क्रिकेट में नए सितारों का जलवा हमेशा देखने को मिलता रहा है। अनुज रावत उन युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग में ईस्ट दिल्ली राइडर्स टीम की कप्तानी करने वाले अनुज रावत ने वनइंडिया हिंदी को दिए इंटरव्यू में कई बातों का जिक्र किया। टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का सपना लिए अनुज लगातार बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
बचपन से ही रहा है क्रिकेट खेलने का शौक (Exclusive Oneindia Interview With Anuj Rawat)
उत्तराखंड के एक छोटे से कस्बे से निकलकर दिल्ली की सड़कों पर क्रिकेट खेलने वाले अनुज ने अपने मेहनत और लगन से आईपीएल तक का सफर तय किया। अनुज का क्रिकेट सफर स्कूल के दिनों से शुरू हुआ। परिवार की उम्मीदों के साथ उन्होंने मैदान में अपना नाम बनाने का फैसला किया। दिल्ली पहुंचकर अंडर-19 क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाई और धीरे-धीरे आईपीएल तक पहुंचे।

कौन हैं अनुज के क्रिकेटिंग आइडल?
जब उनसे पूछा गया कि वह किस खिलाड़ी को अपना आइडल मानते हैं, तो उन्होंने बिना सोचे विराट कोहली और वेस्टइंडीज के निकलोस पूरन का नाम लिया। अनुज का कहना है कि फिटनेस और डेडिकेशन में वह विराट को फॉलो करते हैं, जबकि आक्रामक बल्लेबाजी में पूरन से इंस्पिरेशन लेते हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी उन्हें बेहद पसंद हैं, जिनकी स्टाइल को वो फॉलो करते हैं।
बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग क्या है पहली पसंद?
अनुज कहते हैं कि बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग दोनों ही रोल उन्हें पसंद हैं, लेकिन विकेटकीपिंग उनकी पहली पहचान रही है। भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर चल रही है। इस पर अनुज कहते हैं कि वह बस अपना काम इमानदारी से कर रहे हैं। अनुज रावत के मुताबिक उनका फोकस भारतीय टीम में जगह बनाना है और इसके लिए वह जमकर मेहनत भी कर रहे हैं।
भारतीय टीम में जगह बनाने का सपना
अनुज के जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य भारतीय टीम में जगह बनाना है। इसके लिए वह दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) जैसे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ईस्ट दिल्ली राइडर्स के कप्तान के रूप में वह अपनी टीम को खिताब जिताने का सपना देख रहे हैं। मैदान के बाहर भी अनुज फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हैं। वह रोजाना ट्रेनिंग करते हैं और डाइट का खास ख्याल रखते हैं।
आरसीबी या जीटी कहां का माहौल है अच्छा
आईपीएल में अनुज रावत लंबे समय आरसीबी का हिस्सा रहे थे। लेकिन पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में वह गुजरात टाइटंस में शामिल हुए। अनुज रावत ने बताया कि दोनों ही टीम का माहौल अच्छा है। लेकिन आरसीबी के मुकाबले गुजरात में प्लेयर को ग्रो होने का अच्छा मौका मिलता है। गुजरात में काफी फ्रेंडली माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications