'पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत डाल रहा डाका', पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लगाया गंभीर आरोप

ICC Champions Trophy 2025: चैपियंस ट्रॉफी का विवाद इन दिनों क्रिकेट जगत में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट के आयोजन स्थल को लेकर असहमति बढ़ती जा रही है। भारत हाइब्रिड मॉडल को लागू करने पर जोर दे रहा है, जिससे कुछ मैच पाकिस्तान में और कुछ भारत में खेले जा सकते हैं। जबकि पाकिस्तान ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और पूरी ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में करने की बात की है।

पाकिस्तान ने पीओके का रखा था प्रस्ताव

लेकिन पाकिस्तान के इस फैसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सवाल उठाते हुए वहां खेलने पर सख्त रूप से इनकार किया था। इस विवाद के और गहरे होने के बाद पाकिस्तान ने पीओके (पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर) में टूर्नामेंट के मैचों का आयोजन करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे बीसीसीआई ने तवज्जो नहीं दी और इसका विरोध किया था।

Champions Trophy 1

बासित अली ने लगाया गंभीर आरोप

हालांकि, आईसीसी ने पाकिस्तान के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, लेकिन विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मुद्दे पर बयान देते हुए बीसीसीआई पर आरोप लगाया है कि वह पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। उनके अनुसार, बीसीसीआई इस ट्रॉफी को भारत में आयोजित कराने के लिए दबाव बना रहा है, ताकि पाकिस्तान को आयोजन से बाहर रखा जा सके।

चैपियंस ट्रॉफी पर डाका डालने की कोशिश

बासित ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि ब्रॉडकास्टर्स पैसा बनाना चाहते हैं। लेकिन इन दोनों टीमों के मैच के बिना यह कभी सफल नहीं हो सकती। अब पता चलेगा। बीसीसीआई ने पाकिस्तान को एक कौम बना दिया है। जो पीसीबी के खिलाफ थे, वे भी मोहसिन नकवी के पीछे खड़े हो गए हैं। ये इंसाफ नहीं कि आप (बीसीसीआई) पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी पर डाका डालने की कोशिश कर रहे हैं।

बासित अली का यह आरोप इस विवाद को और भी तूल दे सकता है, क्योंकि दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मामले में पहले भी कई बार राजनीतिक तनाव देखा गया है। यह मामला अब आईसीसी पर निर्भर करेगा कि वह इस विवाद का समाधान कैसे निकालता है, क्योंकि दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर आम सहमति बनती दिखाई नहीं दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+