Ind vs Pak: पाकिस्तान के EX PM ने सरेआम की रोहित-विराट की बेइज्जती, फैंस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

indian fans troll Ex-Pakistan PM Shehbaz Sharif: भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली से टीम को खासी उम्मीदें थी। लेकिन ये तीनों ही बल्लेबाज पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के सामने लंबे समय तक टिक नहीं सके। यही वजह रही कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा टोटल नहीं बना सकी।

बारिश के कारण मैच रद्द: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। भारतीय टीम की बल्लेबाजी के बाद पाकिस्तान की टीम बारिश के कारण अपनी बैटिंग नहीं कर सकी। मैच पूरा नहीं होने के कारण दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिए गए। पाकिस्तान के दो मैच में तीन अंक हो गए हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सुपर फोर में भी अपनी जगह बना ली है।

India vs pakistan 1

शहबाज शरीफ ने किया ट्वीट: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने अपने तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया, वे उन्हें नहीं खेल सकते। शहबाज शरीफ का यह ट्वीट सीधे तौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्लेबाजों पर तंज था। उन्होंने सरेआम कहा कि पाकिस्तानी गेंदबाजों को ये दोनों ही बल्लेबाज नहीं खेल सकते।

फैंस कर रहे ट्रोल: शहबाज शरीफ के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस शहबाज शरीफ की इस ट्वीट से काफी नराज है और वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। पल्लेकल की पिच पर बारिश के बाद तेज गेंदबाजों को फायदा मिला। शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने इसका फायदा उठाते हुए भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+