रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ में पढ़े कसीदे, भड़क उठे पूर्व PAK कप्तान सलमान बट
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले सूर्य कुमार यादव अपने खेल से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। सूर्य कुमार यादव पिछले कुछ समय से लगातार भारतीय टीम के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं।
16 अगस्त, नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले सूर्य कुमार यादव अपने खेल से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। सूर्य कुमार यादव पिछले कुछ समय से लगातार भारतीय टीम के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं। वनडे और टी-20 टीम में अपनी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत सूर्य कुमार यादव ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। सूर्य कुमार यादव अपनी खास किस्म की बल्लेबाजी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं।

अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं सूर्य कुमार यादव
सूर्य कुमार यादव की गिनती उन बल्लेबाजों में की जाती है तो मैदान के चारों तरफ शॉट लगाने की काबिलियत रखते हैं। सूर्य कुमार यादव हर दिन के साथ अपनी बल्लेबाजी में और निखार लगाने का काम कर रहे हैं। यही वजह है कि सूर्य कुमार यादव की इस अप्रोच से कई क्रिकेट के दिग्गज भी काफी प्रभावित हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने तो सूर्य कुमार यादव की एबी डिविलियर्स से कर दी।

पोंटिंग के बयान से सहमत नहीं सलमान बट
पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने सूर्य कुमार यादव की तुलना डिविलियर्स से करना गलत बताया। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पॉटिंग के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि सूर्य कुमार यादव ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है। लिहाजा उनकी तुलना डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज से करना गलत होगा। सूर्यकुमार यादव की तुलना डिविलियर्स से करने के लिए अभी सूर्यकुमार अपने करियर में और भी बहुत कुछ अचीव करना होगा।

डिविलियर्स से सूर्यकुमार की तुलना करना है गलत
सलमान बट ने आगे कहा कि सूर्यकुमार इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी अपना नाम नहीं बना पाए हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें आने वाले समय में कुछ दमदार पारियां खेलनी होगी। सच्चाई ये है कि कोई भी अभी तक डिविलियर्स की तरह नहीं खेला है. मुझे लगता है कि हाल के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी डिविलियर्स की तरह नहीं खेल पाया है, ऐसे में डिविलियर्स से सूर्यकुमार की तुलना किसी लिहाज से सही नहीं है।

रिकी पोंटिंग ने की थी सूर्यकुमार की तारीफ
बता दें कि रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के नए एपिसोड में सूर्य कुमार यादव की जमकर प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि वह एक बहुत ही रोमांचक खिलाड़ी है और मुझे यकीन है यह ऐसा खिलाड़ी है जो किसी की स्क्वाड में नहीं, बल्कि टीम में जगह बनाएगा। पोंटिंग ने कहा कि यह यादव का आत्मविश्वास ही है जो उन्हें अलग करता है। उनका खेलने का अंदाज बिल्कुल एबी डिविलियर्स जैसा है।












Click it and Unblock the Notifications