'टीम की समस्या ऋषभ पंत को बाहर करके संजू सैमसन को मौका दो', पूर्व ऑलराउंडर ने कहा अब टाइम आ गया

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत T20 क्रिकेट में मिल रही अपॉर्चुनिटी को भुनाने में लगातार नाकामयाब हो रहे हैं। भारतीय टीम अब दिनेश कार्तिक को शायद ही मौका देगी जिसका मतलब है कि ऋषभ पंत टीम में अपनी जगह पहले से कहीं अधिक आसानी से बना सकते हैं और उनको ओपनर के तौर पर भी ढाला जा रहा है लेकिन वह हर मौके पर विफल साबित हो रहे हैं। न्यूजीलैंड टूर पर T20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत के लिए संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को बाहर बैठाया गया जो बेतुका फैसला ही दिखाई दिया क्योंकि पंत मौके मिलने के बावजूद इस फॉर्मेट में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

 टीम के लिए समस्या बनते जा रहे हैं

टीम के लिए समस्या बनते जा रहे हैं

इसमें कोई शक नहीं कि टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का कोई भी कंपटिटर नहीं है और वनडे में भी वह अपनी जगह हासिल करते जा रहे हैं लेकिन टी-20 क्रिकेट को लेकर अब हदें पार होने लगी हैं और उनको एक के बाद एक मिल रहे मौकों के बावजूद सफल नहीं होते देखकर फैंस के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटरों का माथा ठनका है। ऐसे ही भारत के पूर्व ऑलराउंडर रितिंदर सिंह सोढ़ी हैं जिनका मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को ऋषभ पंत को ड्रॉप करना चाहिए क्योंकि वह टीम के लिए समस्या बनते जा रहे हैं।

Recommended Video

    Dinesh Karthik ने Retirement का किया इशारा, इंस्टा पर किया ये पोस्ट | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    अब संजू सैमसन को ट्राई करना चाहिए

    अब संजू सैमसन को ट्राई करना चाहिए

    42 साल के सोढ़ी ने बताया कि टीम मैनेजमेंट पहले से ही पंत को बहुत मौके दे चुका है और अब संजू सैमसन को ट्राई करना चाहिए। उन्होंने इंडिया न्यूज से बात करते हुए कहा, पंत टीम इंडिया के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। आप संजू सैमसन को टीम में लाइए क्योंकि आपको चांस लेने ही होंगे। आप वर्ल्ड कप या आईसीसी टूर्नामेंट से जल्द बाहर होना या उसमें हारना स्वीकार नहीं कर सकते हैं। जब आपको बहुत सारे मौके दिए जाते हैं तो समस्याएं आती हैं। अब समय आ गया है कि बाकी लड़कों को भी मौके दिए जाएं। यह तो केवल समय ही बताएगा कि कितनी अपॉर्चुनिटी ऋषभ पंत को अभी मिलनी है। समय गुजरता जा रहा है और उनको कुछ करना होगा।

    "हर चीज की एक सीमा होती है। आप इतने लंबे समय तक एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकते। पूर्णविराम अगर वह परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं तो आपको उन्हें बाहर का दरवाजा दिखाना होगा।"

    यह समय अब आ चुका है

    यह समय अब आ चुका है

    सोढ़ी का मानना है कि पंत एक मैच विनर जरूर है लेकिन अपनी प्रतिष्ठा के हिसाब से प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे हैं। इसी वजह से चयनकर्ताओं को अब उन से हटकर भी कुछ सोचना चाहिए। वे कहते हैं, मैं स्वीकार करता हूं शुरू में उनको ज्यादा मौके नहीं दिए गए लेकिन जब आपके पास चांस आया तो फिर यह आपका काम है कि उसको परफॉर्म करके दिखाएं। लेकिन यह सब नहीं हुआ है तो चयनकर्ताओं को उनसे हटकर कुछ सोचना चाहिए। यह समय अब आ चुका है।

    ऋषभ पंत ने साल 2022 में 25 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जहां पर 21.4 के औसत के साथ 364 रन बनाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+