कैसे होता है भारतीय टीम के हेड कोच का चयन? जानिए कौन चुनेगा टीम इंडिया का नया गुरु

Process for Indian Team Head Coach: भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्ति की तरफ है। एकदिवसीय वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ाया गया था। अब टी20 वर्ल्ड कप तक काम करने के बाद द्रविड़ अपने पद से मुक्त हो जाएंगे, ऐसे में नया हेड कोच चुना जाएगा।

भारतीय टीम के हेड कोच के लिए बीसीसीआई ने आवेदन मांगे हैं। इसके बाद उनमें से किसी एक को कोच बनाया जाएगा। इसकी भी एक प्रक्रिया होती है। आवेदन का समय ही अभी चल रहा है। कुछ बड़े नाम इस बार आवेदन कर सकते हैं। वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी सामने आ रहा है।

rahul dravid

क्या है कोच चुनने की प्रक्रिया

टीम इंडिया का हेड कोच चुनने की प्रक्रिया में सबसे पहला चरण आवेदन करना है। इसके बाद आगे का काम होता है। ऐसा नहीं होता है कि आवेदन करने के बाद बोर्ड सबसे ज्यादा अनुभव वाले खिलाड़ी को कोच बना देगा। इसके बाद साक्षात्कार होता है।

कौन लेता है साक्षात्कार?

मुख्य कोच चुनने के लिए आवेदन के बाद मामला साक्षात्कार के लिए नियुक्त समिति के पास जाता है। इसे क्रिकेट सलाहकार समिति कहा जाता है। क्रिकेट सलाहकार समिति हर आवेदक का इंटरव्यू करती है और उनमें से एक या दो नामों को छांट लेती है। इसके बाद मामला आगे बीसीसीआई के पास जाता है।

सलाहकार समिति में कितने लोग?

बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति में तीन नामों को शामिल किया गया है। इनमें एक पूर्व महिला क्रिकेटर हैं और दो पुरुष क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। सुलक्षणा नायक को समिति में बतौर महिला मेम्बर रखा गया है। उनके अलावा जतिन परांजपे और अशोक मल्होत्रा भी इसमें हैं।

फाइनल कॉल बीसीसीआई लेती है

क्रिकेट सलाहकार समिति इंटरव्यू लेने के बाद एक या दो लोगों का नाम बीसीसीआई को भेज देती है। इसके बाद किसे कोच बनाना है, यह मामला बीसीसीआई के पास चला जाता है। बीसीसीआई कोच की घोषणा करती है और यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है तथा भारतीय टीम को नया कोच मिल जाता है। महिला टीम के लिए भी यही प्रोसेस है।

क्या बड़े नाम करेंगे आवेदन?

आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन खबरों और अफवाहों को देखते हुए कुछ नामों का जिक्र किया जा सकता है। वीवीएस लक्ष्मण और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग आवेदन कर सकते हैं। फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स के कोच हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+