इंग्लैंड की चार्लोट डीन से पहले ये खिलाड़ी हो चुके हैं मांकडिंग का शिकार, अश्विन ने बटलर को भेजा था पवेलियन

लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 16 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की।

नई दिल्ली, 25 सितंबर: लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 16 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। यह दिग्गज भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी के करियर का आखिरी मैच था। लेकिन मैच खत्म होने के बाद चर्चाओं में दीप्ति शर्मा आ गईं। उन्होंने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर इंग्लैंड की चार्लोट डीन को रन आउट कर दिया। यह 'मांकडिंग' के जैसा था। इसके बाद दीप्ति को लेडी अश्विन कहा जाने लगा। इंग्लैंड के कई पुरुष क्रिकेटर्स ने इसकी आलोचना की तो वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत समेत कई खिलाड़ी दीप्ति के समर्थन में आए गए। इस तरह मांकडिंग एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। तो आइए जानते हैं कि आखिर ये मांकडिंग होता क्या है।

वीनू मांकड ने किया था ऐसा

वीनू मांकड ने किया था ऐसा

क्रिकेट के दौरान जब भी कोई बॉलर गेंद फेंकने से पहले नॉन स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज को आउट कर देता है तो इसे मांकडिंग रनआउट कहा जाता है। जब गेंदबाज को लगता है कि नॉन स्ट्राइकर एंड का बल्लेबाज गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज से बाहर निकल गया है, तो वह नॉन-स्ट्राइकर एंड की बेल्स गिराकर बल्लेबाज को आउट कर सकता है। चूंकि गेंद बॉलर के हाथ मे ही होती है,फेंकी नहीं जाती है ऐसे में इसे बॉल भी नहीं माना जाता है। लेकिन नॉन स्ट्राइकर वाले बल्लेबाज को पवेलियन लौटना पड़ता है। मांकडिंग की पहली घटना 13 दिसंबर 1947 को हुई थी। भारत के वीनू मांकड ने ऑस्ट्रेलिया के बिल ब्राउन को इस तरह आउट किया था।

अब माना जाएगा सामान्य रन आउट

अब माना जाएगा सामान्य रन आउट

मांकडिंग रन आउट पर आईसीसी ने 2017 में एक नियम बनाया था। इसके मुताबिक गेंदबाज को नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज को रन आउट करने की अनुमति तब मिलेगी जब वह गेंद फेंकने का पूरी तरह अनुमान लगा चुका हो। अगर गेंदबाज उस समय रन आउट करने में असफल रहता है तो अंपायर इसे डेड बॉल घोषित कर देंगे। आईपीएल में आर अश्विन द्वारा बटलर को मांकडिंग के जरिए किया गया रन आउट तो आप सभी को याद ही होगा। अक्टूबर से लागू होने वाले नए नियम के मुताबिक मांकडिंग को अब अनुचित खेल सेक्शन से रन आउट में ट्रांसफर किया गया है। अब मांकडिंग को सामन्य रन आउट ही माना जाएगा।

अब तक ये खिलाड़ी हुए मांकडिंग का शिकार

अब तक ये खिलाड़ी हुए मांकडिंग का शिकार

टेस्ट मैच

  • वीनू मांकड़ ने बिल ब्राउन को, ऑस्ट्रेलिया vs भारत, सिडनी: 1947-48
  • चार्ली ग्रिफिथ ने इयान रेडपाथ को, ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज, एडिलेड: 1968-69
  • इवेन चैटफील्ड ने डेरेक रान्डेल को, इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च: 1977-78
  • सिकंदर बख्त ने एलन हर्स्ट को, पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, पर्थ: 1978-79

वनडे मैच

  • ग्रेग चैपल ने ब्रायन लकहर्स्ट को, इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न, 1974-75
  • दीपक पटेल ने ग्रांट फ्लावर को, जिम्बाब्वे vs न्यूजीलैंड: हरारे, 1992-93
  • कपिल देव ने पीटर कर्स्टन को, दक्षिण अफ्रीका vs भारत: पोर्ट एलिजाबेथ, 1992-93
  • सचित्र सेनानायके ने जोस बटलर को, इंग्लैंड vs श्रीलंका: एजबेस्टन, 2014

टी20 मैच

  • आमिर कलीम ने मार्क चैपमैन को, हांगकांग vs ओमान, 2016 एशिया कप क्वालीफायर: 2016
  • आर अश्विन ने जोस बटलर को, राजस्थान रॉयल्स vs किंग्स इलेवन पंजाब, आईपीएल 2019: मार्च 2019
  • दौलत जादरान ने नूर अली जादरान को, काबुल ईगल्स vs मिस ऐनक नाइट्स, शापेजा क्रिकेट लीग: सितंबर 2020

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+