Smriti Mandhana बनीं क्वीन ऑफ क्रिकेट, तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली 5 महिला क्रिकेटर कौन हैं?
India Women 1st T20, Smriti Mandhana: भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शानदार 112 रन की पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह पारी न केवल भारत को 97 रन से बड़ी जीत दिलाने में मददगार रही, बल्कि मंधाना अब तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में शतक लगाने वाली दुनिया की पांचवीं महिला बल्लेबाज़ बन गई हैं।
मंधाना ने जड़ा शानदार शतक (India Women 1st T20, Smriti Mandhana)
ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में हुए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 210/5 रन बनाए। मंधाना ने 62 गेंदों में 112 रन बनाए जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने शैफाली वर्मा (20 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 77 रन और फिर हर्लीन देओल (43 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। मंधाना की यह पारी महिला टी20I में भारत की ओर से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी बन गई है।

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी
इसके साथ ही मंधाना तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। आइए एक नजर डालते हैं विश्व की पांच ऐसी महिला खिलाड़ियों पर जिन्होंने अपने-अपने देश के लिए क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में शतक जड़ने में सफलता हासिल की है। इस लिस्ट में भारत के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी शामिल हैं।
1. स्मृति मंधाना (भारत)
टेस्ट: 2 शतक
वनडे: 11 शतक
टी20: 1 शतक (112 रन vs इंग्लैंड, 2025)
2. हीदर नाइट (इंग्लैंड)
टेस्ट: 2 शतक
वनडे: 2 शतक
टी20: 1 शतक (108* रन vs थाईलैंड, 2020)
3. टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)
टेस्ट: 1 शतक (208 रन vs ऑस्ट्रेलिया, 2023)
वनडे: 12 शतक
टी20: 1 शतक (116 रन vs साउथ अफ्रीका, 2018)
4. लौरा वूलवार्ट (साउथ अफ्रीका)
टेस्ट: 1 शतक (122 रन vs भारत, 2024)
वनडे: 8 शतक
टी20: 1 शतक (102 रन vs श्रीलंका, 2024)
5. बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)
टेस्ट: 1 शतक (106 रन vs इंग्लैंड, 2025)
वनडे: 3 शतक
टी20: 2 शतक (117* रन vs इंग्लैंड, 2017)












Click it and Unblock the Notifications