ENG vs WI: इतने बजे शुरू होगा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टी-20 मैच, जानें शेड्यूल और टीम

England vs West Indies 2025 T20 series: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज आज यानी शुक्रवार 6 जून से होने जा रहा है। दोनों ही टीमों रे बीच यह मुकाबला रात 11 बजे शुरू किया जाएगा। इस मुकाबले के लिए टॉस रात को साढ़े 10 बजे होने की उम्मीद है। इस सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने को तैयार है। आईपीएल के बाद इस सीरीज में कई खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें बनी हुई है।

आज होगा टी-20 सीरीज का धमाकेदार आगाज (England vs West Indies 2025 T20 series)

सीरीज का पहला मैच 6 जून को चेस्टर-ली-स्ट्रीट मैदान पर होगा। इसके बाद दूसरा मैच 8 जून को ब्रिस्टल में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी मैच 10 जून को साउथैम्प्टन में होगा। तीनों मैचों का आयोजन इंग्लैंड में किया जाएगा, जहां दोनों टीमों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इंग्लैंड की कोशिश घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की होगी।

England 1

इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इंग्लैंड की टी-20 टीम में इस बार हैरी ब्रूक को कप्तान बनाया गया है। हैरी ब्रूक ने अपनी बल्लेबाजी से टीम को मजबूती दी है। उनके अलावा बेन डकेट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, और लियाम डाउसन जैसे युवा खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं। वहीं टीम में जोस बटलर के रूप में एक अनुभवी बल्लेबाज हैं जो टीम की हिटिंग पावर को बढ़ाने का काम करेंगे। इसके साथ ही फिलिप सॉल्ट, रेहान अहमद, ब्रेडन कार्स और साकिब महमूद जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। गेंदबाजी में आदिल रशीद और ल्यूक वुड टीम की ताकत हैं। मैथ्यू पॉट्स भी गेंदबाजी विभाग में योगदान देंगे। इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में संतुलित और मजबूत दिखती है।

वेस्टइंडीज की टीम में कई धुरंधर शामिल

वेस्टइंडीज की टीम भी इस टी20 सीरीज के लिए तैयार है। उनकी टीम में शिमरन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, और इविन लुईस जैसे युवा बल्लेबाज शामिल हैं। रोवमैन पावेल और शेरफेन रदरफोर्ड भी अच्छे बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में जेसन होल्डर, जो टीम के कप्तान भी रह चुके हैं, और रोस्टन चेज अहम भूमिका निभाएंगे। गुडाकेश मोती और आंद्रे रसेल जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम की ताकत बढ़ाएंगे। शाई होप्स और जॉनसन चार्ल्स भी टीम के कीमती खिलाड़ी हैं। इसके अलावा मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन और अल्जारी जोसेफ भी वेस्टइंडीज के लिए अहम खिलाड़ी हैं।

रोमांचक मैच होने की उम्मीद

इस टी20 सीरीज को लेकर दोनों टीमों के फैंस में काफी उत्साह है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक होते हैं, क्योंकि दोनों टीमों के खिलाड़ी आक्रामक क्रिकेट खेलने में माहिर हैं। फैंस को उम्मीद है कि यह सीरीज दिलचस्प मैचों से भरी होगी। दोनों टीमें जीत के लिए पूरी मेहनत करेंगी और दर्शकों को क्रिकेट का अच्छा अनुभव देंगी। इस सीरीज के जरिए युवा खिलाड़ियों को भी अपने आप को साबित करने का मौका मिलेगा।

जानिए कब और कहां होंगे मैच

6 जून: पहला टी20 मैच (चेस्टर-ली-स्ट्रीट)
8 जून: दूसरा टी20 मैच (ब्रिस्टल)
10 जून: तीसरा टी20 मैच (साउथैम्प्टन)

सीरीज के लिए इंग्लैंड की टी20 टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, लियाम डाउसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, फिलिप सॉल्ट, रेहान अहमद, ब्रेडन कार्स, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, ल्यूक वुड।

सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टी20 टीम: शिमरन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, इविन लुईस, रोवमैन पावेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, शाई होप्स, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन और अल्जारी जोसेफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+