ENG vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे फ्लॉप हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज, 156 रन पर आउट हुई पूरी टीम

England vs Sri Lanka, 25th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 20वें मैच में 26 अक्टूबर को इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस दौरान श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड का फ्लॉप प्रदर्शन देखने को मिला, क्योंकि इंग्लैंड की पूरी टीम 33.2 ओवर में ही 156 रन पर सिमट गई। श्रीलंका को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य मिला है।

श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा की घातक गेंदबाजी देखने को मिली, लाहिरू ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। छह ओवरों में 44/0 तक इंग्लैंड की तेज बल्लेबाजी देखने को मिली। इसके बाद जब इंग्लैंड के विकेट गिरना शुरू हुए तो आखिर तक नहीं रुके।

Sri Lanka Team

इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए लाहिरू कुमारा सबसे घातक गेंदबाज साबित हुए। जबकि एंजेलो मैथ्यूज और कसुन राजिथा ने दो-दो विकेट लिए। श्रीलंकाई स्पिनर महेश थीक्षाना ने डेविड विली को आउट कर इंग्लैंड का आखिरी विकेट हासिल किया और मौजूदा चैंपियन टीम 156 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड के प्रदर्शन के साथ उनकी किस्मत भी आज काफी खराब रही, क्योंकि उनके सभी प्रयास असफल साबित हुए। उम्मीद है कि श्रीलंका इस लक्ष्य को जल्द हासिल करने की उम्मीद से बल्लेबाजी करेगा, क्योंकि उन्हें अभी भी टॉप-4 में पहुंचने की संभावना नजर आ रही होगी।

मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया श्रीलंकाई गेंदबाज और घातक होते चले गए, और फिर आखिर तक हावी रहे। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के बल्लेबाज लगातार विकेट खोने के झटके से उबरने में नाकाम रहे। बेन स्टोक्स ने स्कोर को आगे बढ़ाने के लिए कुछ प्रयास किए लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाज के आगे वह भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके।

इंग्लैंड की और से बेन स्टोक्स (43) और जॉनी बेयरस्टो (30) के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका, जिसका परिणाम ये हुआ कि 33.2 ओवर में सभी विकेट गिर गए।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया से फिर बाहर होंगे मोहम्मद शमी? इंग्लैंड के खिलाफ इस स्टार को मिलेगा मौका

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+