इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के आखिरी टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन? हाई-वोल्टेज मैच से पहले जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

ENG vs SL, 3rd Test, Pitch And Weather: इंग्लैंड क्रिकेट टीम 6 से 10 सितंबर के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में चल रही तीन मैचों की सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में श्रीलंका से भिड़ने के लिए तैयार है। अपने कार्यवाहक कप्तान ओली पोप की अगुवाई में इंग्लैंड पहले ही लंकाई लायंस पर 2-0 के साथ सीरीज में जीत चुकी है। आखिरी मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

ENG vs SL: इंग्लैंड ने अपनी टीम में किया एक बदलाव
इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ ओवल में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। उन्होंने 20 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हल (Josh Hull) को डेब्यू का मौका देने का फैसला किया है, जो दूसरे टेस्ट से पहले चोटिल मार्क वुड की जगह टीम में शामिल हुए हैं।

kennington oval

ENG vs SL: केनिंग्टन ओवल की पिच रिपोर्ट
केनिंग्टन ओवल की पिच पर नई गेंद के साथ शुरुआत में तेज गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती है। जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाएगी, बल्लेबाज़ ट्रैक की समान गति और उछाल का फ़ायदा उठाकर कुछ रन बनाएंगे। स्पिनर इस स्थान पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, ख़ास तौर पर टेस्ट मैच के अंतिम दो दिनों में।

ENG vs SL: केनिंगटन ओवल की वेदर रिपोर्ट
केनिंगटन ओवल में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए मौसम आशाजनक दिख रहा है, तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैच के दौरान बादलों और धूप के बीच लुका-छिपी देखने को मिल सकती है, लेकिन बारिश की संभावना केवल 3% है, जिससे खेल में व्यवधान की संभावना नहीं के बराबर है। ऐसे में फैंस बिना किसी परेशानी के मैच का लुत्फ उठा सकेंगे

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): डैनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ओली स्टोन, जोश हल, शोएब बशीर।

ENG vs SL, 3rd Test: इंग्लैंड टीम: डैनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ओली स्टोन, जोश हल, शोएब बशीर, हैरी सिंह, जॉर्डन कॉक्स, मैथ्यू पॉट्स।

ये भी पढ़िए- ENG vs SL, 3rd Test: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का ऐलान, 20 साल का तेज गेंदबाज करेगा डेब्यू

ENG vs SL, 3rd Test: श्रीलंका टीम: निशान मदुश्का, दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, मिलन प्रियनाथ रथनायके, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, कसुन राजिथा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, रमेश मेंडिस, जेफरी वेंडरसे, निसाला थरका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+