ENG vs SA, Head to Head: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
ENG vs SA, Head to Head: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 राउंड के अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच आज, 21 जून को होगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। एक्शन से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीक में किसका पलड़ा भारी?
इंग्लैंड के पास जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली और फिल साल्ट जैसे खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत बल्लेबाजी यूनिट है। हालांकि, तेज गेंदबाजों ने भरपूर रन लुटाए हैं। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी विभाग में संघर्ष किया है, लेकिन उनके गेंदबाजों ने शानदार काम किया है। प्रोटियाज के पास शानदार स्पिन अटैक है।

दक्षिण अफ्रीका ने अपने सभी चार लीग स्टेज के मैच जीते है। दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला सुपर 8 मैच यूएसए के खिलाफ मात्र 18 रनों के अंतर से जीता था। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की और सुपर 8 में आश्चर्यजनक रूप से प्रवेश किया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले सुपर 8 मैच में अपना क्लास दिखाया और 8 विकेट से जीत हासिल की।
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने कुल 25 बार एक दूसरे का आमना-सामना किया है। दोनों ने 12-12 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ।
ये भी पढ़ें- ENG vs SA: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड का मैच कौन जीतेगा?
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला रोमांचक होने वाला है। दोनों ही टीमों के पास अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव है। इंग्लैंड ने बल्ले से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पास बेहतर गेंदबाजी अटैक है। दोनों टीमें छोटे प्रारूप में आमने-सामने की टक्कर में भी समान रूप से मजबूत हैं। वर्तमान फॉर्म को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के जीतने की संभावना ज्यादा हैं।












Click it and Unblock the Notifications