ENG vs SA Dream11: आज वानखेड़े स्टेडियम में होगी रनों की बारिश, इन खिलाड़ियों को लेकर बनाएं बेस्ट ड्रीम 11 टीम

ENG vs SA Dream11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 20वें मैच में आज इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से होगा। इंग्लैंड ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से केवल एक ही में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों में दो में जीत के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है।

इंग्लैंड ने अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला, जहां इंग्लैंड ने टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला किया। अफगानिस्तान की शुरुआत शानदार रही, जहां गुरबाज ने 80 रनों की पारी खेलकर दबदबा बनाए रखा, जिसके कारण टीम ने बोर्ड पर 284 रन बनाए। इंग्लैंड की शुरुआत उस तरह नहीं रही जैसा वह चाहते थे, उन्होंने अपना पहला विकेट जल्दी खो दिया और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। आखिर में उन्हें 69 रनों से मैच हारना पड़ा।

england team

दक्षिण अफ्रीका ने अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेला, जहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला किया। अच्छी शुरुआत के बाद वे लगातार विकेट खोते रहे और सात विकेट के नुकसान पर 140 रन पर सिमट गए। स्कॉट एडवर्ड्स ने 78 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिससे उनकी टीम 245 के अच्छे स्कोर तक पहुंच गई। दक्षिण अफ़्रीका भी नियमित अंतराल पर विकेट खोता रहा। नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका पर 38 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया।

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक विश्व कप में कुल 7 मैच खेले गए हैं। इस दौरान इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में रही है। इंग्लैंड ने 4 बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 3 बार इंग्लैंड को हराया है।

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका मैच के लिए सबसे बेस्ट ड्रीम 11 टीम

  • बल्लेबाज: क्विंटन डिकॉक, जो रुट, डेविड मलान, हैरी ब्रूक
  • ऑलराउंडर: एडेन मार्करम, मार्को जानसेन, बेन स्टोक्स
  • गेंदबाज: केशव महाराज, कागिसो रबाडा, मार्क वुड
  • विकेटकीपर: जोस बटलर
  • कप्तान: क्विंटन डिकॉक
  • उपकप्तान: एडेन मार्करम

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, रीस टॉपले

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, लुंगी एनगिडी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+