IND vs ENG: सिर्फ 45 रन और! केएल राहुल तोड़ेंगे सुनील गावस्कर का बड़ा रिकॉर्ड, बन जाएगा नया इतिहास
England vs India, Test: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4 मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में कप्तान शुभमन गिल के बाद केएल राहुल दूसरे पायदान पर हैं।
शुभमन गिल 4 मैचों में 722 रन बना चुके हैं जबकि केएल 511 रन अब तक बना चुके हैं। अब उनके निशाने पर सुनील गावस्कर का बहुत बड़ा रिकॉर्ड है, जिसको तोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ एक अर्धशतक की जरूरत है।

गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए राहुल को ओवल में होने वाले पांचवें टेस्ट में 45 रन और बनाने होंगे। पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड में 15 टेस्ट मैचों में 1152 रन बनाए हैं, जबकि राहुल के नाम वर्तमान में 1108 रन हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर
- मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया) - 1584
- गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज) - 1570
- ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) - 1355
- सुनील गावस्कर (भारत) - 1152
- ब्रूस मिचेल (साउथ अफ्रीका) - 1141
- केएल राहुल (भारत) - 1108
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई ओपनर बनने का भी मौका
केएल राहुल के पास इंग्लैंड की सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई ओपनर बनने का भी मौका है। उन्हें इस उपलब्धि के लिए सिर्फ 32 रन की जरूरत है। सुनील गावस्कर ने 1979 के इंग्लैंड दौरे पर 4 टेस्ट की 7 पारियों में बतौर ओपनर 542 रन ठोके थे, जिसमें उनका औसत 77.42 रहा था। अब राहुल इस लिस्ट में 500 रन का आंकड़ा पार करने वाले सिर्फ दूसरे एशियाई ओपनर बन चुके हैं और ओवल टेस्ट में उनका लक्ष्य गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ना होगा।
इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर
- सुनील गावस्कर- 1152
- केएल राहुल- 1108
- विजय मर्चेंट- 527
- मुरली विजय- 428
- रवि शास्त्री- 402












Click it and Unblock the Notifications