IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट के पहले दिन मंडरा रहा बारिश का खतरा, जानें मैनचेस्टर की पिच-वेदर रिपोर्ट

England vs India, 4th Test: मौजूदा पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बराबरी की कोशिश करेगी। चौथा टेस्ट आज, 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होगा। लेकिन इस मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। मैनचेस्टर टेस्ट में पांचों दिन बारिश के आसार हैं।

तीसरा टेस्ट खत्म होने के बाद से दोनों टीमें आठ दिनों के ब्रेक पर थीं। चौथे टेस्ट मैच में दोनों टीमों का गेंदबाजी कॉम्बिनेशन एक अहम फैक्टर होगा।

Emirates Old Trafford Manchester

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले बोलते हुए कहा कि, 'यह आदर्श नहीं है कि हर मैच के बाद आपको अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतरना पड़े। लेकिन मैं सीरीज से पहले ही इस बात के लिए तैयार था कि ऐसा कुछ होगा जहां मुझे हर मैच के लिए अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतरना होगा। इसलिए, मैंने सीरीज से पहले ही योजना बना ली थी कि हम कैसे खेलेंगे।'

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट, वेदर रिपोर्ट
चौथा टेस्ट भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, लेकिन ऐसा लग रहा है कि मौसम कुछ और ही सोच रही है। एक्यूवेदर के अनुसार, मैच शुरू होने पर बारिश होने की 49 प्रतिशत संभावना है, और टॉस के समय से ही बारिश शुरू हो सकती है।

भारी बारिश का भी पूर्वानुमान
भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे के बाद बारिश कम होने का अनुमान है। लेकिन फिर रात 8:45 बजे तक यह फिर से पूरे जोर से शुरू हो सकती है और हमें पहले दिन का खेल बहुत छोटा देखने को मिल सकता है।

ओल्ड ट्रैफर्ड पिच रिपोर्ट
ओल्ड ट्रैफर्ड के इतिहास और अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के कारण, यहां स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाजो को ज़्यादा मदद मिलने की उम्मीद है। साल 2000 के बाद से अब तक स्पिनरों ने 20 मैचों में 39.95 की औसत और 3.18 की इकॉनमी से 147 विकेट लिए हैं। हालांकि, तेज गेंदबाजों ने 30 से कम की औसत से 477 विकेट लिए हैं। लक्ष्य का पीछा करना भी आसान नहीं रहा है। यहां केवल चार टीमें ही चौथी पारी में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर पाई हैं।

जसप्रीत बुमराह के मैनचेस्टर में खेलने की उम्मीद
मोहम्मद सिराज ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जसप्रीत बुमराह के मैनचेस्टर में खेलने की उम्मीद है। इस बीच, नितीश कुमार रेड्डी चोटिल हैं, और तीसरे टेस्ट में उंगली में चोट लगने के बाद ऋषभ पंत के विकेटकीपिंग में वापसी करने की उम्मीद है। प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज (जो हाल ही में टीम में आए हैं) टीम में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, और साई सुदर्शन के भी प्लेइंग इलेवन में वापसी करने की उम्मीद है।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड फुल स्क्वाड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग्यू, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल

टीम इंडिया फुल स्क्वाड: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, अभिमन्यु ईश्वरन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+