IND vs ENG 1st Test, Pitch And Weather: भारत बनाम इंग्लैंड के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?

England vs India 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानि 20 जून से हेडिंग्ले, लीड्स में शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमें नई एनर्जी और बड़े इरादों के साथ मैदान में उतरेंगी। मैच निर्धारित समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

लीड्स में टेस्ट मैच के पहले दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग और मूवमेंट मिल सकती है। तापमान सुबह के वक्त लगभग 14°C से शुरू होकर दोपहर में 30°C तक पहुंचने की संभावना है। बादल छाए रहने के कारण पहले सेशन में बल्लेबाजों को अलर्ट रहना होगा।

Yashasvi Jaiswal KL Rahul

दूसरे और तीसरे दिन तक हल्की बारिश की आशंका
हालांकि, दूसरे दिन से लेकर तीसरे दिन तक हल्की बारिश की आशंका भी जताई गई है, जिससे खेल में रुकावटें आ सकती हैं। चौथे और पांचवें दिन मौसम के साफ रहने की संभावना है, जिससे टेस्ट मैच का आखिरी हिस्सा पूरी तरह खेला जा सकता है। ऐसे में यह मुकाबला मौसम के उतार-चढ़ाव से भी काफी प्रभावित हो सकता है और दोनों टीमें अपनी रणनीति उसी के हिसाब से तय करेंगी।

बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद?
हेडिंग्ले की पिच टेस्ट से एक दिन पहले थोड़ी ग्रीन नजर आ रही है, जिसका मतलब है कि पहले दिन के शुरुआती घंटे तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की संभावना है। खासकर अगर आसमान में थोड़े बादल भी मौजूद रहें, तो स्विंग और सीम मूवमेंट गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे धूप तेज होगी और खेल आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी और बल्लेबाजों को खेलने में आसानी होने लगेगी।

हेडिंग्ले का ट्रैक आमतौर पर ऐसा ही रहा है- मैच की शुरुआत गेंदबाजों के लिए और धीरे-धीरे बैटिंग के लिए सपोर्टिव होता जाता है। पिछले महीने यहीं हुए दोनों काउंटी मैचों में भी टॉस जीतने वाली टीमों ने पहले गेंदबाज़ी करना ही बेहतर समझा था, और वही सोच इस टेस्ट में भी अपनाई जा सकती है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
मेजबान टीम ने मैच की पूर्व संध्या पर अपनी प्लेइंग XI घोषित की, जिसमें ओली पोप को जैकब बेथेल के स्थान पर तीसरे स्थान पर रखा गया। ब्रायडन कार्से और जोश टंग को तेज गेंदबाजी जोड़ी के रूप में पहला मौका मिलेगा।

प्लेइंग XI: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्से, जोश टंग, शोएब बशीर।

भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, अभिमन्यु ईश्वरन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, हर्षित राणा।

इंग्लैंड टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्से, जोश टोंग, शोएब बशीर, जेमी ओवरटन, सैमुअल जेम्स कुक, जैकब बेथेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+