ENG vs AUS 3rd ODI: बल्लेबाज बरसाएंगे रन या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
ENG vs AUS Pitch and Weather: चेस्टर-ली-स्ट्रीट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है। इंग्लैंड के लिए मुकाबला अहम है, स्थिति करो या मरो वाली है। इस मैच में पराजय का सामना करने पर इंग्लिश टीम को सीरीज से हाथ धोना पड़ेगा, ऐसे में जीत जरूरी है।
पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद होंगे। ऑस्ट्रेलिया की लीड डबल है। घरेलू फैन्स के सामने इंग्लैंड की टीम को यहाँ अपना पूरा जोर लगाना पड़ेगा। हैरी ब्रूक अपनी कप्तानी में आसानी से सीरीज गंवाना नहीं चाहेंगे।

इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट
जहाँ तक पिच की बात है, तो यहाँ तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। बाद में स्पिनर भी अपनी भूमिका निभा सकते हैं लेकिन इतना बल्लेबाजों के लिए भी काम मुश्किल नहीं होने वाला है। सेटल बल्लेबाज रन बनाने में सफल हो सकते हैं। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जा सकता है।
इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया वेदर रिपोर्ट
मुकाबले में बारिश की संभावना है। दोपहर में बरसात के आसार हैं, इससे मुकाबला में बाधा देखने को मिल सकती है। बारिश की संभावना करीबन 60 फीसदी तक है। हालांकि टॉस के समय बरसात की संभावना काफी कम है। अगर बारिश का खलल लगातार रहता है, तो ओवर कम करने पड़ सकते हैं।
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड
एकदिवसीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मैचों में इंग्लैंड पीछे रही है। ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। अब तक वनडे में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कुल 158 मैचों में आमना-सामना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने 90 मैचों में जीत दर्ज की है। 63 मुकाबलों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है।
इस मुकाबले में कौन जीतेगा
पिछले दो मैचों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा यहाँ भारी है। दोनों मैचों में जीत दर्ज करने का बाद ऑस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक धांसू जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications