PAK vs ENG : पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच टी-20 मुकाबले ऐसे देख सकेंगे लाइव, जानिए सीरीज का पूरा शेड्यूल
17 साल बाद पाकिस्तान की सरजमीं पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने कदम रख दिए हैं। वर्ल्ड कप से पहले इन दोनों देशों के बीच सात टी-20 मैचों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 20 सितंबर से होगी।
नई दिल्ली, 17 सितंबर। 17 साल बाद पाकिस्तान की सरजमीं पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने कदम रख दिए हैं। वर्ल्ड कप से पहले इन दोनों देशों के बीच सात टी-20 मैचों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 20 सितंबर से होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कराची होटल में एंट्री करते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर की थी। दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड कप से पहले खुद को परखने का ये शानदार मौका होगा।

पाकिस्तान दौरे पर पहुंची इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी पाकिस्तान का दौरा किया था। पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। यह बात और है कि टीम को फाइनल में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अब टीम की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने पर होगी। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए भी टीम की घोषणा की थी।

यहां जानें फुल शेड्यूल
पहला टी20 मैच- 20 सितंबर (कराची) (रात 8 बजे)
दूसरा टी20 मैच- 22 सितंबर (कराची) (रात 8 बजे)
तीसरा टी20 मैच- 23 सितंबर (कराची) (रात 8 बजे)
चौथा टी20 मैच- 25 सितंबर (कराची) (रात 8 बजे)
पांचवां टी20 मैच- 28 सितंबर (लाहौर) (रात 8 बजे)
छठा टी20 मैच- 30 सितंबर (लाहौर) (रात 8 बजे)
सातवां टी20 मैच- 2 अक्टूबर (लाहौर) (रात 8 बजे)

भारत में ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
सोनी नेटवर्क भारत में सात मैचों की टी20 सीरीज का प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी सिक्स एचडी चैनलों पर करेगा। वहीं आप इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध की जाएगी। अगर आपको पास सोनी लिव ऐप का सब्सक्रिप्शन है तो आप इन मुकाबलों का आसानी से आनंद उठा सकते हैं।

पाकिस्तान की टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आमिर जमाल, अबरार अहमद, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान ( विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, शान मसूद, उस्मान कादिर।

इंग्लैंड की तरफ से इन खिलाड़ियों को दिखाना होगा दम
इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), मोइन अली (उप कप्तान), हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, रिचर्ड ग्लीसन, एलेक्स हेल्स, टॉम हेल्म, विल जैक, डेविड मालन , आदिल राशिद, फिल साल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ल्यूक वुड।












Click it and Unblock the Notifications