इंग्लैंड टीम खाना बनाने के लिए खुद का कुक भारत लाएगी, सहवाग ने मौका देख जमकर उड़ाया मज़ाक

India vs England: इंग्लैंड की टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। इंग्लिश टीम दौरे पर खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट रखना चाहती है। खिलाड़ी बीमार न हो, इसके लिए भी एक खास इंतजाम करके आ रही है। इंग्लिश टीम इस दौरे पर खाना बनाने के लिए खुद का शेफ लाएगी।

खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड टीम का शेफ ही खाना बनाएगा। टीम नहीं चाहती कि उनका कोई भी खिलाड़ी भारत दौरे पर बीमार हो। भारत को टक्कर देने के लिए हर खिलाड़ी का पूरी तरह फिट होना जरूरी है। इस बीच वीरेंदर सहवाग ने मजाक बनाया है।

england team

सहवाग ने इंग्लिश टीम की यह खबर सुनते ही एक मजेदार कमेन्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि यह जरूरत कुक के जाने के बाद ही पड़ी। आईपीएल में नहीं पड़ेगी। सहवाग का इशारा एलिस्टेयर कुक की तरफ था। वह इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी रहे हैं और भारत के खिलाफ प्रदर्शन भी बेहतरीन रहता था।

सहवाग का इशारा था कि आईपीएल में इंग्लैंड के खिलाड़ी भारत के शेफ द्वारा बनाया हुआ खाना ही खाएंगे। तब तो शेफ की जरूरत नहीं पड़ेगी। सहवाग ने एक तरह से इंग्लिश टीम के ऊपर तंज़ कसा है। इससे पहले 2022 में पाकिस्तान दौरे पर भी इंग्लिश टीम अपना कुक लेकर गई थी।

इंग्लैंड की टीम के साथ पाकिस्तान दौरे पर शेफ उमर मेजियान गए थे। वह फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ भी रहे हैं। इस महीने इंग्लैंड टीम के साथ वह भारत आएँगे। इंग्लैंड की टीम उनके द्वारा बनाया हुआ खाना खाएगी।

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला इसी महीने खेला जाना है। पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। तीन मुकाबले फरवरी में और अंतिम टेस्ट मैच मार्च में खेला जाएगा। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेली जाएगी, पॉइंट्स के हिसाब से सीरीज अहम मानी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+