ENG vs WI: इंग्लैंड ने बनाया टेस्ट इतिहास के 147 सालों का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ

ENG vs WI: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन अपने आक्रामक 'बैज़बॉल' खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजी लाइनअप के यादगार प्रदर्शन को देखा। इंग्लिश बल्लेबाजों ने धमाका कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम ने शानदार शुरुआत की जब अल्जारी जोसेफ ने पहले ओवर में जैक क्रॉली को शून्य पर आउट कर दिया। हालांकि इस शुरुआती झटके ने इंग्लैंड की गति पर कोई असर नहीं डाला।

england cricket team

इंग्लैंड ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने तेजी से वापसी की और मात्र 26 गेंदों (4.2 ओवर) में 50 रन का आंकड़ा छू लिया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. इंग्लैंड ने 1994 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओवल में बनाए गए अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जहां उन्होंने 4.3 ओवर में 50 रन बनाए थे।

डकेट की धाकड़ पारी

बेन डकेट और ओली पोप ने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डकेट ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जोसेफ द्वारा आउट किये जाने से पहले उन्होंने 59 गेंदों पर 71 रन बनाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से इंग्लैंड ने पांच ओवर में 55 रन बनाए. इससे टेस्ट की पारी में पांच ओवर के बाद सबसे अधिक रन बनाने का एक और रिकॉर्ड बन गया।

टॉप पांच में भारतीय टीम का नाम भी शामिल

सबसे तेज 50 रन पूरे करने के मामले में टॉप पांच में इंग्लैंड की टीम तीन बार है और चौथे स्थान पर श्रीलंका का नाम आता है। श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ (5.2 ओवर) साल 2004 में यह रिकॉर्ड बनाया था। भारतीय टीम भी लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। भारत ने 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ 5.3 ओवर में फिफ्टी पूरी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+