England playing XI: दूसरे वनडे के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री

England playing XI for 2nd ODI: शनिवार यानी 31 मई को इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की। कप्तान हैरी ब्रूक की अगुआई वाली टीम को स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन की चोट के कारण बदलाव करना पड़ा। ओवरटन दाहिनी उंगली की चोट के कारण दूसरे वनडे समेत बाकी सभी मैचों से बाहर हो गए हैं।

जेमी ओवरटन की जगह खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री (England playing XI for 2nd ODI)

जेमी ओवरटन की जगह तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को टीम में शामिल किया गया है, जो इंग्लैंड के लिए अपना 10वां वनडे मैच खेलेंगे। पहले मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में इंग्लैंड 1 जून को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में वेस्टइंडीज़ का सामना करेगा। प्लेइंग इलेवन में बेन डकेट और जेमी स्मिथ ओपनिंग करेंगे, जबकि जो रूट नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे।

England 1

कप्तान हैरी ब्रूक पर रहेगी नजर

कप्तान हैरी ब्रूक नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे और पूर्व कप्तान व विकेटकीपर जोस बटलर नंबर 5 पर मैदान में उतरेंगे। टाइमिंग के लिहाज से ऑलराउंडर जैकब बेथेल, विल जैक्स और ब्रायडन कार्स टीम में शामिल हैं। स्पिन विभाग में अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद और साकिब महमूद अपनी जगह बनाए रखेंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बयान में कहा कि ओवरटन की चोट के कारण टीम को मजबूरन बदलाव करना पड़ा है। मैथ्यू पॉट्स की वापसी टीम के लिए महत्वपूर्ण होगी। टीम को उम्मीद है कि पॉट्स अपने अनुभव का फायदा उठाकर दूसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद और साकिब महमूद।

वेस्टइंजीज और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज:

पहला वनडे: 29 मई, एजबेस्टन, बर्मिंघम (शाम 5:30 बजे)
दूसरा वनडे: 1 जून, सोफिया गार्डन, कार्डिफ (दोपहर 3:30 बजे)
तीसरा वनडे: 3 जून, केनिंग्टन ओवल, लंदन (शाम 5:30 बजे)

वेस्टइंजीज और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज:

पहला टी-20: 6 जून, एजबेस्टन, चेस्टर ली स्ट्रीट (रात 11:00 बजे)
दूसरा टी-20: 8 जून, रिवरसाइड ग्राउंड, ब्रिस्टल (शाम 7:00 बजे)
तीसरा टी-20: 10 जून, द रोज बाउल, साउथेम्प्टन (रात 11:00 बजे)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+