इंग्लैंड के तूफानी खिलाड़ी को बनाया गया वेस्टइंडीज दौरे पर कप्तान, बटलर को किया रिप्लेस

West Indies vs England: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसे लेकर इंग्लिश टीम के तरफ से एक बड़ी घोषणा देखने को मिली है। एकदिवसीय सीरीज के दौरान टीम में एक नया कप्तान होने वाला है। नियमित कप्तान की अनुपस्थिति में ऐसा किया गया है।

वनडे के लिए घोषित टीम में बटलर को कप्तान बनाया गया था लेकिन अब वह कप्तानी नहीं करेंगे और एक तूफानी बल्लेबाज को टीम की कमान थमा दी गई है। अब जोस बटलर टीम से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 31 अक्टूबर से एकदिवसीय सीरीज शुरू हो रही है।

england team

लियाम लिविंगस्टोन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। बटलर चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। वह रिकवरी और रिहैब के दौर से गुजरेंगे। इसके बाद फिटनेस हासिल करेंगे। तब तक विंडीज सीरीज समाप्त हो जाएगी। इंग्लैंड ने बटलर के रिप्लेसमेंट की घोषणा अभी तक नहीं की है।

बटलर के बाहर होने के बाद अब इंग्लैंड की टीम में 14 के बजाय 13 सदस्य ही बच गए है। ईसीबी की प्रेस रिलीज से पता चलता है कि पाकिस्तान में खेल रही इंग्लिश टीम के दो प्लेयर भी कैरेबियन देश में इंग्लैंड की टीम से जुड़ने वाले हैं। एकदिवसीय सीरीज के अलावा टी20 सीरीज भी खेली जानी है।

इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल

एकदिवसीय सीरीज

31 अक्टूबर: पहला वनडे: सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगा
2 नवंबर: दूसरा वनडे: सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ
6 नवंबर: तीसरा वनडे: केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस

टी20 सीरीज

9 नवंबर: पहला टी20 मैच: केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
10 नवंबर: दूसरा टी20 मैच: केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस
14 नवंबर: तीसरा टी20 मैच: ब्यूजजोर स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया
16 नवंबर: चौथा टी20 मैच: ब्यूजजोर स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया
17 नवंबर: 5वां टी20 मैच: ब्यूजजोर स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+