महिला विश्व कप के फाइनल के लिए तैयार क्राइस्टचर्च, ऑस्ट्रेलिया की नजर है अपने सातवें खिताब पर

क्राइस्टचर्च, अप्रैल 02। आईसीसी महिला विश्व कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला है। यह मैच रविवार को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भले ही फाइनल में टीम इंडिया ना हो, लेकिन भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के लिए कल का मैच किसी रोमांच से कम नहीं है, क्योंकि फाइनल की दोनों टीमें एक से बढ़कर एक हैं।

England vs Australia

सेमीफाइनल में दोनों टीमों को मिली है बड़ी जीत

एक तरफ इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 137 रनों के बहुत बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया ने भी वेस्टइंडीज को 157 रनों से मात दी थी। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज का मैच बारिश की वजह से प्रभावित भी हुआ था।

6 बार वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है ऑस्ट्रेलिया

सेमीफाइनल में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद अब दोनों टीमों के लिए फाइनल का मंच पूरी तरह से सज गया है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 बार विश्व कप का खिताब जीत चुकी है और अब नजर 7वें खिताब पर है तो वहीं इंग्लैंड की टीम भी चार बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। पिछला वर्ल्ड कप जो कि 2017 में हुआ था, उसे इंग्लैंड ने ही जीता था। फाइनल में उस वक्त इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया था।

टूर्नामेंट की तीन मैच हारकर फाइनल में पहुंची है इंग्लैंड

आपको बता दें कि महिला विश्व कप में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 34 साल बाद फिर से आमने-सामने हैं। दोनों टीमों ने करीब एक महीने पहले हैमिल्टन में मिलकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। गत चैंपियन इंग्लैंड आसानी से ट्रॉफी नहीं छोड़ने वाली। इंग्लैंड के क्रिकेटप्रेमियों को कप्तान हीथर नाइट से बहुत उम्मीदें हैं। बता दें कि चार बार की चैंपियन इंग्लैंड का सफर इस वर्ल्ड कप में बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। इंग्लैंड को टूर्नामेंट के पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+