क्रिकेट जगत में पसरा मातम, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी का निधन, लीड्स टेस्ट में खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स टेस्ट मैच के पहले दिन देखा गया था कि दोनों टीमों के प्लेयर्स ने काली पट्टी बाँधी हुई है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा किया गया था। दोनों ही देशों के नागरिकों को उस हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
आज लीड्स टेस्ट का तीसरा दिन है और एक बार फिर से वही दृश्य देखने को मिला है। दोनों टीमों के प्लेयर्स तीसरे दिन के खेल में भी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। इस वजह से फैन्स को भी शक हुआ कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, जो खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर आए हैं।

दरअसल इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड 'सिड' लॉरेंस का हाल ही में 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह मोटर न्यूरोन डिज़ीज़ (MND) से जूझ रहे थे। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमों की तरफ से काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरने का फैसला लिया गया। लॉरेंस इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके थे और उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
डेविड लॉरेंस ने 1988 में इंग्लैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया और कुल 5 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 18 विकेट हासिल किए। उनके करियर की सबसे खास प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ आया, जहां उन्होंने एक पारी में 5 विकेट लिए, जिसमें महान बल्लेबाज़ विव रिचर्ड्स का विकेट भी शामिल था।
इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने से पहले डेविड एक बड़ा नाम बन गए थे, उन्होंने साल 1981 में ग्लुस्टरशायर के लिए काउंटी क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र महज 17 वर्ष ही थी। उन्होंने 170 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेलकर कुल 477 विकेट अपने नाम किये थे। वनडे में उनके नाम 148 विकेट थे। इस तरह वह काउंटी क्रिकेट में बेहद बड़ा नाम बन गए थे।
IND vs ENG: लीड्स टेस्ट का हाल
लीड्स टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए, यशस्वी जायसवाल, गिल और पंत ने शतक जमाए। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में ओली पोप ने शतक जमाया।












Click it and Unblock the Notifications