इंग्लैंड क्रिकेट ने किया एक्शन पैक्ड होम समर-2024 के शेड्यूल का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया फिर होगा सामने

England Cricket Team: क्रिकेट के विशुद्ध फैंस को इंग्लिश क्रिकेट समर का उत्सुकता के साथ इंतजार रहता है। इंग्लैंड का समर सीजन वह है जहां इंग्लैंड की टीम अपना अधिकतर क्रिकेट खेलती है।

इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम साल 2024 में अपने होम सीजन की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज से करने जा रही है।

England Cricket home summer-2024

22-30 मई तक चलने वाली इस सीरीज के बाद श्रीलंका और वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

22 मई: पहला टी20 मैच बनाम पाकिस्तान - हेडिंग्ले, लीड्स

25 मई: दूसरा टी20 मैच बनाम पाकिस्तान - एजबेस्टन, बर्मिंघम

28 मई: तीसरा टी20 मैच बनाम पाकिस्तान - सोफिया गार्डन, कार्डिफ

30 मई: चौथा टी20 मैच बनाम पाकिस्तान - किआ ओवल, लंदन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 10 जुलाई से शुरू होगी जो 30 जुलाई तक चलेगी। इसका शेड्यूल और जगह यहां देख सकते हैं-

10 जुलाई-14 जुलाई: पहला टेस्ट बनाम वेस्टइंडीज - लॉर्ड्स, लंदन

18 जुलाई-22 जुलाई: दूसरा टेस्ट बनाम वेस्टइंडीज - ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम

26 जुलाई-30 जुलाई: तीसरा टेस्ट बनाम वेस्टइंडीज - एजबेस्टन, बर्मिंघम

इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 21 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर तक चलेगी। इंग्लैंड का टारगेट इन छह मैचों की 6-0 से जीतना होगा।

21 अगस्त-25 अगस्त: पहला टेस्ट बनाम श्रीलंका - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

29 अगस्त-02 सितंबर: दूसरा टेस्ट बनाम श्रीलंका - लॉर्ड्स, लंदन

06 सितंबर-10 सितंबर: तीसरा टेस्ट बनाम श्रीलंका - किआ ओवल, लंदन

कट्टर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बार टेस्ट सीरीज नहीं है। लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट की पूरी डोज मिलने जा रही है। टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल यहां देख सकते हैं-

11 सितंबर: पहला टी20 मैच बनाम ऑस्ट्रेलिया - द एजेस बाउल, साउथेम्प्टन

13 सितंबर: दूसरा टी20 मैच बनाम ऑस्ट्रेलिया - सोफिया गार्डन, कार्डिफ

15 सितंबर: तीसरा टी20 मैच बनाम ऑस्ट्रेलिया - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

वनडे सीरीज-

19 सितंबर: पहला वनडे बनाम ऑस्ट्रेलिया - ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम

21 सितंबर: दूसरा वनडे बनाम ऑस्ट्रेलिया - हेडिंग्ले, लीड्स

24 सितंबर: तीसरा वनडे बनाम ऑस्ट्रेलिया - सीट यूनिक रिवरसाइड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट

27 सितंबर: चौथा वनडे बनाम ऑस्ट्रेलिया - लॉर्ड्स, लंदन

29 सितंबर: 5वां वनडे बनाम ऑस्ट्रेलिया - सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+