'हम फाइनल जीतकर वर्ल्‍ड चैंपियन बन सकते हैं', चार में से तीन मैचों में मिली हार फिर भी कोच को उम्मीद

World Cup 2023, England: वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम को क्रिकेट के सभी दिग्गजों ने फेवरेट बताया था। कम से कम सेमीफाइनल तक तो इंग्लैंड का पहुंचना तय माना जा रहा था। कई दिग्गजों का तो ऐसा भी मानना था कि इंग्लैंड की टीम फाइनल खेलेगी। लेकिन इंग्लैंड की शुरुआत वर्ल्ड कप में अच्छी नहीं रही। इंग्लैंड को अपने पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा।

चार में से तीन मैचों में मिली हार: इंग्लैंड अब तक इस वर्ल्ड कप में चार मुकाबले खेल चुकी है। चार में से तीन मैचों में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है। यही वजह है कि इंग्लैंड की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले शायह ही किसी ने सोचा होगा कि इंग्लैंड जैसी चैंपियन टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रहेगी।

World Cup 2023

इंग्लैंड की नजरें वापसी पर: इंग्लैंड की टीम को न्यूजीलैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया। खराब फॉर्म से गुजर रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज आने वाले मुकाबले में टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। टीम के खिलाड़ियों को बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे।

कोच को जीत की उम्मीद: टीम को चार मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद भी टीम के कोच में मैथ्‍यू मॉट का मानना है की टीम सेमीफाइनल में एंट्री कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम सेमीफाइनल में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकते हैं। इंग्लैंड को अब अपना अगला मुकाबला 26 अक्टूबर को बेंगलुरु के मैदान में श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। ऐसे में इंग्लैंड जीत हासिल कर वापस जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

जोस बटलर पर रहेगी नजर: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस पूरे वर्ल्ड कप में बेरंग नजर आए हैं। भारतीय पिचों पर जोस बटलर का खेलने का अनुभव पुराना है। वो यहां आईपीएल लंबे समय से खेल रहे हैं, ऐसे में माना जा रहा था इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज जोस बटवर होंगे। लेकिन अब तक जोस बटलर का बल्ला खामोश ही रहा है। टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+