41 महीने बाद हुई वापसी, मैदान पर उतरते ही मचाया गदर.. पाकिस्तान का भी हुआ भारत जैसा हाल

नई दिल्ली, 21 सितंबर: एशिया की दो सबसे मजबूत टीमें भारत और पाकिस्तान के लिए मंगलवार का दिन कुछ खास नहीं रहा। टीम इंडिया को जहां ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से धूल चटाई, तो पाक को भी अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि 20 सितंबर से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच भी 7 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो गया है। इंग्लिश टीम पूरे 17 सालों के बाद पाक सरजमीं पर कोई इंटरनेशनल सीरीज खेलने पहुंची है।

पाक की हार का कारण कौन?

पाक की हार का कारण कौन?

पाकिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स (Alex Hales) रहे। हेल्स ने 41 महीनों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए विस्फोटक पारी खेली। इंग्लैंड के सामने 159 रन का टारगेट था, जिसका पीछा करते हुए हेल्स ने सिर्फ 40 गेंदों पर 53 रन बनाए। अपनी इस पारी में बाएं हाथ के ओपनर 7 चौके जड़े। T20I में उनका ये 9वां और पाकिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा।

बेयरस्टो की जगह हुई वापसी

बेयरस्टो की जगह हुई वापसी

33 वर्षीय एलेक्स हेल्स 2019 के बाद से इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे थे। उनके ऊपर प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करने के लिए 3 सप्ताह का बैन लगाया गया था। इसके बाद भी उनकी वापसी आसान नहीं रही। 2019 की वर्ल्ड कप टीम में भी वो अपनी जगह नहीं बना पाए थे। हालांकि, साढ़े तीन साल बाद आखिरकार उनकी टीम में वापसी हुई और जॉनी बेयरस्टो के चोटिल होने के बाद उनको पाकिस्तान दौरे और आगामी टी20 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा बनाया गया।

कैसा रहा करियर

कैसा रहा करियर

एलेक्स हेल्स इंग्लैंड के शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। अभी तक खेले 11 टेस्ट मैचों में वह 27.29 की औसत से 573 रन, 70 एकदिवसीय मैचों में 38 की औसत से कुल 2419 रन और 61 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 136.52 के स्ट्राइक रेट से कुल 1697 रन बना चुके हैं। तीनों फॉर्मेट में उनके नाम पर 28 अर्धशतक और 7 शतक दर्ज है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम को एलेक्स से बहुत उम्मीदें रहेंगी।

मुकाबले का हाल

मुकाबले का हाल

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया था। जहां मेजबान पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 158 रन का स्कोर बनाया। ओपनर मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 68 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से ल्यूक वुड 3 विकेट लेने में सफल रहे। इंग्लैंड ने 159 रन के टारगेट को 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हेल्स (53) के अलावा हैरी ब्रूक्स ने 25 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

  • पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हैदर अली, शान मसूद, इफति्खर अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, उस्मान क़ादिर, हरिस राउफ, नसीम शाह, शहनावाज दहानी, असिफ अली, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद हसनैन , मोहम्मद वसीम जूनियर, अब्रार अहमद, आमेर जमाल।
  • इंग्लैंड- एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), डेविड मलान, बेन डकेट, हैरी ब्रुक, मोइनी अली (कप्तान), सैम करन, डेविड विली, ल्यूक वुड, आदिल रशीद, रिचर्ड ग्लीसन, लियाम डॉसन, ओली स्टोन, विल जैक, जॉर्डन कॉक्स, जोर्डन कॉक्स, जोर्डन कॉक्स, जोर्डन कॉक्स, जोर्डन कॉक्स , टॉम हेल्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+