Ashes 2023: पहले टेस्ट में हार के बाद दमदार वापसी को तैयार इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया को रहना होगा सावधान

England vs Australia, 2nd Test: इंग्लैंड की नजरें दूसरे टेस्ट मैच जीत हासिल करने की होगी।

England vs Australia, 2nd Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार यानी 28 जून से खेला जाएगा। एशेज सीरीज के पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने शानदार बल्लेबाजी कर पहले टेस्ट मैच में टीम को एक यादगार जीत दिला दी थी।

इंग्लैंड की नजरें वापसी पर: पहला मैच गंवाने के बाद इंग्लैंड की नजरें टीम में वापसी करने की होगी। बेन स्टोक्स की कप्तानी में मेजबान इंग्लैंड सीरीज के बाकी बचे हुए मुकाबले में अपना बेस्ट प्रदर्शन देना चाहेंगे। जैक क्राउली और बेन ड्यूकेट से इंग्लैंड की टीम को एक ठोस शुरुआत की उम्मीद होगी। इसके अलावा जो रूट एक बार फिर टीम के लिए सबसे उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

England vs Australia 1

रणनीति में बदलाव नहीं: पहला मैच हारने के बावजूद इंग्लैंड की टीम अपने खेलने के अंदाज में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगी। इंग्लैंड ने एशेज के पहले मैच के पहले ही दिन अपनी पहली पारी को 393 रनों पर घोषित करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। कप्तान स्टोक्स के इस फैसले की आलोचना भी जमकर की गई थी। लेकिन एक हार के बाद स्टोक्स अपनी रणनीति में शायद ही कोई बदलाव करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी: पहला टेस्ट मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा इंग्लैंड के खिलाफ भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 357 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 151 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है, जबकि 110 मैच इंग्लैंड के नाम रहा है। वहीं बाकी के मुकाबले ड्रॉ पर आकर समाप्त हुए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर इंग्लैंड को पटखनी दे सकती है।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11: जैक क्राउली, बेन ड्यूकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिंसन, जेम्स एंडरसन।

ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन ल्योन, स्कॉट बोलैंड, मिचल स्टार्क।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+