भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीमों के लिए आगे आया इंग्लैंड बोर्ड, यह मदद कर जीत लिया दिल

ECB helps Indian Blind Cricket Teams: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट क्रिकेट संघ का शानदार समर्थन किया है। आवासीय लागत में सब्सिडी देते हुए ईसीबी ने बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड गेम्स 2023 के लिए ईसीबी ने यह मदद की है। वर्ल्ड गेम्स बर्मिंघम में आयोजित हो रहे हैं।

भारतीय पुरुष और मिला टीमें बर्मिंघम वर्ल्ड गेम्स विलेज में गुरुवार को पहुंची। बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में गेम्स हो रहे हैं। वर्ल्ड गेम्स में ब्लाइंड क्रिकेट को पहली बार शामिल किया गया है। भारत की दोनों ही टीमें इन गेम्स में बेहतरीन शुरूआत करने के लिए तैयार हैं।

indian blind team

हालांकि टीमों के लिए चुनौती भी कम नहीं थीं। सीमित संसाधनों के साथ वहां जाकर खिलाड़ियों का मनोबल ऊँचा रखना भी एक बड़ा टास्क था। इन सब दिक्कतों के चलते खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में कमी भी आ सकती थी। ईसीबी ने चुनौतियों से भरे सफर में भारत की मदद की है।

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट संघ की तरफ से ईसीबी को धन्यवाद दिया गया है। सीएबीआई के एक अधिकारी का कहना है कि हमारे आवास की लागत पर सब्सिडी देने के लिए हम ईसीबी को धन्यवाद कहते हैं। हमारी इस यात्रा को संभव बनाने के लिए हम इंडसइंड बैंक को भी धन्यवाद कहते हैं।

बर्मिंघम में आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स में भारतीय टीम अपने पहले मैच का इंतजार कर रही है। इसमें सिर्फ दो ही दिनों का समय बचा हुआ है। पुरुष और महिला वर्ग दोनों ही टीमें अपना बेस्ट देने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+