WI vs ENG: इतने बजे होगा टॉस, चौके-छक्कों की लगेगी झड़ी, जानें बेस्ट ड्रीम 11 टीम

ENG vs WI Dream11 prediction: 20 जून यानी गुरुवार को भारतीय समयनुसार सुबह 6 बजे वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। इस मुकाबले के लिए टॉस 5:30 बजे सुबह किया जाएगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दोनों ही टी-20 फॉर्मेट में बेहद खतरनाक टीमों में गिनी जाती है। ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। हालांकि, वेस्टइंडीज ने अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की थी।

जबरदस्त फॉर्म में निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। निकलोस पूरन की कोशिश इंग्लैंड के खिलाफ भी बल्ले के साथ अपना दमखम दिखाने की होगी। इंग्लैंड के गेंदबाज निकोलस पूरन को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना चाहेंगे। निकोलस पूरन अगर पिच पर लंबे समय तक रुकते हैं तो वह मैच को इंग्लैंड से काफी दूर लेकर चले जाएंगे।

Dream11 1

साल 2016 के फाइनल में हुई थी टक्कर

दूसरी तरफ इंग्लैंड की बात करें तो कप्तान जोस बटलर का फॉर्म अब तक मिला-जुला रहा है। जोस बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में रन बनाकर टीम के लिए अहम योगदान देना चाहेंगे। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम साल 2016 की टी-20 वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट रह चुकी है। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर में मात दी थी। बेन स्टोक्स के ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट ने लगातार चार छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को चैंपियन बना दिया था।

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच पुरानी तकरार

टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पुरानी तकरार है। एक बार फिर से दोनों ही देशों के खिलाड़ी अपना बेस्ट प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस मुकाबले में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। आंद्रे रसेल, मोइन अली और लियाम लिविंगस्टोन जैसे ऑलराउंडर्स पर भी फैंस की नजरें बनी रहेगी।

ड्रीम 11 टीम 1

कप्तान: जोस बटलर
उप-कप्तान: आंद्रे रसेल
विकेटकीपर: जोस बटलर, निकोलस पूरन, फिलिप साल्ट
बल्लेबाज: जॉनी बेयरस्टो, जॉनसन चार्ल्स
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, रोस्टन चेज़
गेंदबाज: आदिल राशिद, अल्जारी जोसेफ

ड्रीम 11 टीम 2

कप्तान: जॉनसन चार्ल्स
उप-कप्तान: लियाम लिविंगस्टोन
विकेटकीपर: जोस बटलर, निकोलस पूरन, फिलिप साल्ट
बल्लेबाज: जॉनी बेयरस्टो, जॉनसन चार्ल्स
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, रोस्टन चेज़
गेंदबाज: आदिल राशिद, अल्जारी जोसेफ

इंग्लैंड संभावित प्लेइंग 11: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कर्रन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले।

वेस्टइंडीज संभावित प्लेइंग 11: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+