ENG vs SL: श्रीलंका की जीत से पाकिस्तान को भी हुआ बड़ा नुकसान! सेमीफाइनल में एंट्री पर खतरा
England vs Sri Lanka, 25th Match: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की यह चौथी हार है। इंग्लैंड ने पिछले पांच मुकाबलों में से चार मैचों में हार का सामना किया है। इस हार के साथ इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना भी मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। 26 अक्टूबर यानी कि गुरुवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका ने एक तरफ अंदाज में इंग्लैंड को पटखनी दी।
पाकिस्तान को हुआ नुकसान: पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 156 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जिसे श्रीलंका ने 25.4 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। श्रीलंका के जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराकर पाकिस्तान को एक पायदान नीचे खिसका दिया है। इस मैच से पहले पाकिस्तान की टीम पांचवें नंबर पर थी। लेकिन श्रीलंका की जीत के बाद पाकिस्तान नीचे की खिसक कर छठे पर आ गई है। वहीं श्रीलंका की टीम पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।

टॉप पर मौजूद भारतीय टीम: मौजूदा प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो भारतीय टीम पांच मैचों को जीतकर 10 अंक के साथ टॉप पर है। वहीं दूसरे नंबर पर पांच में से चार मैच जीतने वाली साउथ अफ्रीका की टीम है। न्यूजीलैंड की टीम को भी पांच में से चार मैचों में जीत मिली है और उसके 8 अंक है। लेकिन नेट रन रेट साउथ अफ्रीका से कम होने के कारण वह नंबर तीन पर है।
ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी: जबकि शुरुआती दो मुकाबले गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले तीन मैचो को जीतकर प्वाइंट्स टेबल पर नंबर चार पर अपनी जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के पास पांच मैचों में छह अंक है और वह चौथे स्थान पर बनी हुई है। इंग्लैंड को हराकर श्रीलंका की टीम 5वें स्थान पर कब्जा जमा लिया है। श्रीलंका ने 5 में से दो मैचों में जीत हासिल की है और चार अंकों के साथ पांचवें नंबर पर विराजमान है।
जानिए बाकी टीमों का हाल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अलावा बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की स्थिति कुछ खास नहीं है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने पांच मैचों में से दो मैचों में जीत हासिल की है और चार-चार अंकों के साथ छठे और साथ में नंबर पर मौजूद है। वहीं बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को पांच में से सिर्फ एक मुकाबले में ही जीत मिली है और यह तीनों ही टीम निचले पायदान पर स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications