ENG vs SA: इंग्लैंड को हरा साउथ अफ्रीका ने शान से की सेमीफाइनल में एंट्री, इंग्लैंड की पाकिस्तान में हुई फजीहत
Champions Trophy 2025, ENG vs SA Highlights: चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड ने सात विकेट से पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए थे। जिसे तीन विकेट खोकर साउथ अफ्रीका ने आसानी से हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 किसी बुरे सपने की तरह रहा। इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच जीतने में सफल नहीं हो सकी। लिहाजा कप्तान जोस बटलर ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया।
दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा (Champions Trophy 2025, ENG vs SA Highlights)
इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड को मिली हार के साथ ही अफगानिस्तान की टीम का भी सेमीफाइनल में जाने का सपना टूट गया। भारत और न्यूजीलैंड सबसे पहले सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी एक दिन पहले ही क्वालिफिकेशन हासिल कर सेमीफाइनल में एंट्री मारने का काम किया। जबकि अंतिम टीम के रूप में दक्षिण अफ्रीका ने इसमें जगह बना ली है।

179 रन पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड
मार्को यानसेन और वियान मुल्डर ने इंग्लैंड को बहुत ही कम स्कोर पर समेट दिया। दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड की पारी 38.2 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट कर दी। यह इस चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे न्यूनतम टोटल स्कोर है। इंग्लैंड के इतने कम इसने न केवल इंग्लैंड को दबाव में डाल दिया, बल्कि अफगानिस्तान की उम्मीदों को भी खत्म कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
कप्तान जोस बटलर ने चुनी थी बल्लेबाजी
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन शुरुआती झटकों ने उनकी टीम को काफी नुकसान पहुँचाया। यानसेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दबाव में डाला और तीन विकेट लेकर टीम को बैकफुट पर डाल दिया। इसके अलावा, मुल्डर और केशव महाराज ने भी महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिससे इंग्लैंड की बल्लेबाजी मुश्किल में आ गई।
दक्षिण अफ्रीकाः ट्रिस्टन स्टब्स, रियान रिक्लेटोन, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करैम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी।
इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।












Click it and Unblock the Notifications