बॉल को काटकर घर ले गए इंग्लैंड के खिलाड़ी, क्रिकेट इतिहास में पहली बार अजीब घटना? बड़ा कारण आया सामने

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तानी टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की थी। पाक टीम की पारी खत्म होने के बाद इंग्लैंड के प्लेयर्स ने कुछ ऐसा किया, जो शायद पहले कभी देखने को नहीं मिला।

जोश टंग और रॉबिन्सन ने पहली पारी की गेंद को आधा-आधा काटकर बांट लिया। पाकिस्तान की पारी खत्म होने के बाद रॉबिन्सन और टंग के सामने सवाल था कि पांच विकेट लेने के बाद मिलने वाली मैच बॉल आखिर कौन अपने साथ ले जाए क्योंकि दोनों ने 5-5 विकेट झटके थे।

eng vs pak

कैसी आया गेंद काटने का आइडिया?

दोनों ने इस बहस का ऐसा समाधान निकाला, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। हेडिंग्ले के ग्राउंड स्टाफ की मदद से गेंद को उसकी सिलाई के बीच से काटकर दो हिस्सों में कर दिया गया। अब दोनों के पास उस खास दिन की अपनी-अपनी आधी गेंद है। अपने घर में जब ये दोनों इस गेंद को रखेंगे, तो यह सबका ध्यान आकर्षित करेगी।

इस पूरे आइडिया की शुरुआत भी रॉबिन्सन ने की थी। मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने टंग से कहा कि क्यों न गेंद को दोनों के बीच बांट लिया जाए। रॉबिन्सन ने बताया कि दो गेंदबाजों का एक ही पारी में पांच-पांच विकेट लेना आम बात नहीं है, इसलिए दोनों के पास इसकी कोई खास याद होनी चाहिए। उनके मुताबिक आधी गेंद मिलना अपने आप में इतना अनोखा है कि यह चीज दोनों को लंबे समय तक उस दिन की याद दिलाती रहेगी।

टंग ने भी इस पूरे किस्से को लेकर मजेदार अंदाज में बात की। उन्होंने बताया कि रॉबिन्सन ने ही गेंद को बांटने का सुझाव दिया था और हेडिंग्ले के ग्राउंड स्टाफ ने इसमें उनकी मदद की। टंग ने कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा होते नहीं देखा और वह अपनी गेंद के हिस्से को कहीं खास जगह पर रखेंगे। यानी जिस गेंद से उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान किया, उसका एक हिस्सा अब उनके लिए यादगार बन चुका है।

दोनों ने मिलकर तोड़ी पाकिस्तान की कमर

मैच में दोनों की गेंदबाजी भी कमाल की रही। रॉबिन्सन ने 51 रन देकर पांच विकेट लिए और पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। टंग ने पारी के बाद के हिस्से में पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। उन्होंने 46 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। पाकिस्तान ने एक समय 97 रन पर दो विकेट गंवाए थे, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार प्रहार किए और टीम 171 रन पर ऑलआउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+