ENG vs NZ: इंग्लैंड का युवा खिलाड़ी न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से बाहर, पुराने खिलाड़ी की हुई वापसी
England vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में एल बदलाव किया गया है। नए तेज गेंदबाज जोश टंग अब टीम के साथ नहीं रहेंगे। उनकी जगह ईसीबी ने एक रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। जोश टंग अज्ञात चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं।
इंग्लैंड की सीनियर चयन समिति ने टंग के रिप्लेसमेंट के तौर पर क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया है। जोश टंग से पहले जॉन टर्नर भी चोट की वजह से बाहर हो गए थे। जोश टंग ने हाल ही में टेस्ट डेब्यू किया था। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने अपना डेब्यू किया था।

आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के बाद जोश टंग को एशेज सीरीज में भी मुकाबला खेलने का मौका मिला था। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के इरादे से इंग्लैंड की टीम में जोश टंग को शामिल किया गया था लेकिन अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। (Photo: England Cricket Twitter)
सफेद गेंद क्रिकेट के कप्तान जोस बटलर का कहना है कि प्रतिभा को विस्तार देने के लिए हमने कुछ ऐसे खिलाड़ी टीम में चुने हैं, जो अपना खेल कौशल दिखा सके। हमें इस बारे में मिल्स और जॉर्डन को भी बताया है। हम नए खिलाड़ियों को परखना चाहते हैं।
गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर न्यूजीलैंड की टीम सफेद गेंद क्रिकेट में कुल आठ मुकाबले खेलने वाली है। दोनों टीमों के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज 30 अगस्त से शुरू हो जाएगी। चेस्टर ली स्ट्रीट में पहला मुकाबला खेला जाएगा। अंतिम मैच 5 सितम्बर को खेला जाएगा। इसके बाद 8 सितम्बर से 15 सितम्बर के बीच 4 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम
जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, क्रिस जॉर्डन, ब्राइडन कार्स, ल्यूक वुड।












Click it and Unblock the Notifications