ENG vs NZ, Day 1: एंडरसन, स्टोक्स के झटकों के बाद न्यूजीलैंड शानदार स्थिति में
नई दिल्ली, 11 जून: अपने नियमित कप्तान केन विलियमसन के बगैर खेलने उतनी कीवी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार शुरुआत की है। इंगलैंड द्वारा टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी कीवी न्यूजलैंड की टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए थे।

एक समय न्यूजीलैंड के चार विकेट 169 रनों के स्कोर पर ही गिर गए थे लेकिन डेरियल मिशेल और टॉम ब्लेंडेल के बीच शतकीय साझेदारी ने न्यूजीलैंड के लिए अच्छे स्कोर की नीवं रख दी है।
इससे पहले दिन की पहली सफलता के लिए भी इंग्लैंड को 21ओवर का इंतजार करना पड़ा था, जब बेन स्टोक्स ने 47 रनों के सक्रो पर विल यंग को आउट किया। ती रन और जोड़ने के बाद बेन स्टोक्स ने एक विकेट लिया, जिन्होंने टॉम लॉथम को 26 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया।
इसके बाद डेवॉन कॉन्वे और हेनरी निकोलन के बीच बढ़िया साझेदारी पनपी लेकिन ये बल्लेबाज भी 169 रनों के स्कोर तक आउट हो चुके थे। कॉन्वे ने 46 और निकोलन ने 30 रन बनाए। एक बार फिर ये विकेट जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स ने शेयर किए।
लेकिन इसके बाद बैटिंग के लिए उतरे डेरियल मिशेल और टॉम ब्लेंडल ने सुनिश्चित किया कि दिन में कोई और विकेट ना गिरे। मिशेनं 81 और ब्लेंडल 67 रन बनाकर नाबाद हैं।
गेंदबाजी में एक बार फिर जेम्स एंडरसन सबसे असरदार साबित हुए जिन्होंने 42 रन देकर 2 विकेट लिए हैं बेन स्टोक्स को 40 रन देकर दो विकेट मिले हैं।
सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम लिया था और वह तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications