Ben Stokes: बेन स्टोक्स के नाम टेस्ट इतिहास का अनोखा रिकॉर्ड, 146 वर्षों में ऐसा किसी ने नहीं किया
Ben Stokes: बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने आयरलैंड को लॉर्ड्स टेस्ट मुकाबले में बुरी तरह हरा दिया। स्टोक्स ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।

Ben Stokes: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच से पहले ही यह माना जा रहा था कि इंग्लिश टीम मुकाबला अपने नाम करेगी। मैच के तीसरे दिन कुछ वही देखने को मिला।इंग्लैंड ने आयरलैंड को 10 विकेट के बड़े अंतर से पराजित करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों की तरफ से धमाकेदार खेल का प्रदर्शन देखने को मिला। सबसे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने 5 विकेट अपने नाम किये। इसके बाद बल्लेबाजी में ओली पोप ने दोहरा शतक जमा दिया। उनके अलावा बेन डुकेट ने भी बेहतरीन शतक जड़ते हुए 182 रनों की पारी खेल डाली।
इन सबके बीच इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने ऐसा कीर्तिमान बनाया है, जो 146 सालों के टेस्ट इतिहास में किसी ने नहीं बनाया। बेन स्टोक्स ने यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह इंग्लैंड के लिए बैटिंग नहीं कर पाये और गेंदबाजी भी नहीं की। इसके अलावा न की कीपिंग की। ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गये। वह इस मैच में सिर्फ फील्डिंग करते दिखे।
टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई कप्तान बैटिंग और गेंदबाजी, कीपिंग कुछ भी नहीं करते हुए सिर्फ फील्ड पर आया हो। बेन स्टोक्स पहली पारी में बैटिंग करने इसलिए नहीं आये क्योंकि ऊपर के बल्लेबाजों ने ही अपना काम बखूबी कर दिया था। उनको आना ही नहीं पड़ा।
इंग्लैंड ने आयरलैंड को 172 के मामूली स्कोर पर आउट कर दिया था। इसके बाद इंग्लिश बल्लेबाजों ने धमाका करते हुए आयरिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 524 रन बनाते हुए अपनी पहली पारी घोषित कर दी। ओली पोप ने दोहरा शतक जमाया।
आयरलैंड ने दूसरी पारी में खेलते हुए 9 विकेट पर 362 रन बनाये और इंग्लैंड को जीतने के लिए 11 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि आयरलैंड ने पारी से हार बचा ली। इंग्लैंड के नए गेंदबाज जोश टंग ने 5 विकेट अपने नाम किये। इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए मुकाबला जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications