सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाला दूसरा इंग्लिश खिलाड़ी, सहवाग के साथ एलिट लिस्ट में हुआ शामिल
ENG vs IRE, Test: आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाये हैं। ओली पोप ने दोहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड बना दिया।

ENG vs IRE, Test: ओली पोप को इंग्लैंड टीम का नया उभरता हुआ सितारा कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। उन्होंने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। ओली पोप ने आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड की तरफ से दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक जमा दिया। उन्होंने इस मामले में एलिट लिस्ट जॉइन की है।
इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल कर लिया। इस तरह उन्होंने अपना नाम टॉप फास्टेस्ट टेस्ट डबल हंड्रेड वाले खिलाड़ियों में शामिल करा लिया। यहां टॉप पर न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल का नाम है। पोप ने 207 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया और पारी में कुल 205 रन बनाये।
टॉप दो में इंग्लैंड का एक और खिलाड़ी
टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज का नाम नाथन एस्टल है, उन्होंने कीवी टीम के लिए खेलते हुए 153 गेंदों में यह आंकड़ा हासिल किया था। उनके बाद दूसरे स्थान पर बेन स्टोक्स का नाम आता है। बेन स्टोक्स ने 2016 में 163 गेंदों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था।
एलिट लिस्ट में वीरेंदर सहवाग का धमाका
सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने के मामले में वीरेंदर सहवाग का जलवा है। टॉप सात में तीन बार भारतीय बल्लेबाज का नाम शामिल है। सहवाग ने मुंबई में 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 168 गेंदों में दोहरा शतक जमाया था। इससे पहले 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 182 गेंदों में उनका दोहरा शतक आया था। टॉप पांच में पांचवें स्थान पर ब्रेंडन मैकलम है, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 186 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा। उनके बाद फिर से सहवाग छठे स्थान पर आते हैं। सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में 194 गेंदों में दोहरा शतक जमाया था।
लिस्ट में ताजा नाम ओली पोप का जुड़ा
तेज दोहरा शतक जमाने के मामले में सबसे नया नाम ओली पोप का है। मजेदार बात तो यह भी है कि मौजूदा खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स और पोप दोनों का नाम इसमें है और ये इंग्लैंड से आते हैं। अन्य किसी भी देश का मौजूदा खिलाड़ी इस लिस्ट में नहीं है। ओपी पोप ने न केवल दोहरा शतक जमाया, बल्कि 2000 रन भी पूरे किये। आने वाले समय में वह वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा करने योग्य नाम हो सकते हैं।
इंग्लैंड ने बनाया बड़ा स्कोर
आयरलैंड के खिलाफ मैच में इंग्लैंड ने बड़ा धमाका कर दिया। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 4 विकेट पर 524 रन बनाकर घोषित कर दी। ओली पोप के अलावा एक और बल्लेबाज हैं, जिन्होंने शतक जड़ा और दोहरे शतक से चूक गए। बेन डुकेट ने इस मुकाबले में 182 रनों की धमाकेदार पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications