ENG vs IRE: आयरलैंड ने दिया इंग्लैंड को तगड़ा झटका, हारने के बाद भी जीत लिया दिल

इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 11 रनों का छोटा लक्ष्य हासिल कर लिया। आयरलैंड पारी से हार बचाने में सफल रही।

England Team

ENG vs IRE: इंग्लैंड ने आयरलैंड की टीम को एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन 10 विकेट से हरा दिया। यह मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा था। आयरलैंड ने अच्छा संघर्ष करते हुए पारी से हार बचा ली। दूसरी पारी में आयरलैंड ने बड़ा स्कोर बनाया और 9 विकेट पर 362 तक पहुँच गई। ओपनर बल्लेबाज जेम्स मैकलम चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, वह खेलने नहीं आए इसलिए पारी समाप्त हो गई। इंग्लैंड ने 4 गेंद में 12 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ओली पोप को बेहतरीन दोहरे शतक के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

आयरलैंड को पहली पारी में इंग्लैंड ने 172 के मामूली स्कोर पर आउट कर दिया था। आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जेम्स मैकलम थे। उन्होंने 36 रन बनाये।उनके अलावा अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये।

इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में खेलते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने दोहरा शतक जमाते हुए 205 रन जड़ दिए। उनके अलावा एक और बल्लेबाज बेन डुकेट ने 182 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जैक क्रॉली और जो रूट ने भी अर्धशतक जमाए। इस तरह इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 524 रनों पर पारी घोषित की। आयरलैंड के लिए एंडी मैकब्रिन ने 2 विकेट झटके।

आयरलैंड की टीम ने दूसरी पारी में पारी से हार बचाने के लिए बैटिंग की। मुश्किल स्थिति में टीम के लिए मैकब्रिन और मार्क अडायर ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मैकब्रिन ने नाबाद 86 रन बनाये। उनके अलावा अडायर ने 88 रन बनाये। आयरलैंड की पारी 9 विकेट पर 362 रन पर समाप्त हुई। मैकलम चोट के कारण 12 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए और वापस नहीं आए। इंग्लैंड के युवा गेंदबाज जोश टंग ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके।

इंग्लैंड ने 4 गेंदों में ही 12 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और तीसरे ही दिन मैच समाप्त हो गया। इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच चार साल पहले मुकाबला हुआ था। उसमें भी इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+