ENG vs AUS: एशेज सीरीज के साथ WTC की धमाकेदार शुरुआत, बर्मिंघम में कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज
The Ashes, ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 (WTC 2023-25) की शुरुआत होने जा रही है। एशेज सीरीज का पहला मैच आज यानी 16 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन में होने जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन है, तो इंग्लैंड की टीम ने पिछले 1 साल में बहुत ही जबरदस्त खेल दिखाया है। यह सीरीज पूरी तरह रोमांचक होने की उम्मीद है।

पिच रिपोर्ट- पहले मैच की पिच की बात करें तो ये सूखी बताई जा रही है। तेज धूप निकली हुई है, जिसके चलते पिच पर काफी रन मौजूद है, यह देखने में भूरी है और पहली नजर में भारत या पाकिस्तान के सेंट्रल पार्ट की पिच के जैसी दिखाई देती है।
बताया जाता है कि बेन स्टोक्स ने अपने क्यूरेटर से एशेज की शुरुआत के लिए इस तरह की पिच की मांग की थी। इस पिच पर टर्न होने की संभावना है, लेकिन आउटफील्ड काफी हरी-भरी रहेगी, जिसके चलते रिवर्स स्विंग करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
मौसम की बात करें तो इंग्लैंड में बर्मिंघम का तापमान 20s के बीच में रहेगा। लेकिन, तेज धूप के चलते आपको तपन महसूस होगी। इसका असर पिच पर भी देखने के लिए मिलेगा।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान भी देखा गया था कि लंदन में तीसरे दिन काफी गर्मी शुरू हो गई थी। आज के हालात भी उससे बहुत अलग नहीं है। हालांकि यह एशेज के लिए परफेक्ट मौसम की शुरुआत है। लेकिन तीसरे दिन बारिश की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता, जहां 9 mm बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 पहले ही घोषित कर दी है। ऑस्ट्रेलिया की संभावित इलेवन इस प्रकार हो सकती है-
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन
ऑस्ट्रेलिया संभावित 11: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (विकेटकीपर), स्कॉट बोलैंड / जोश हेजलवुड, नाथन लियोन












Click it and Unblock the Notifications