Ashes 2023: 'यह उनकी लाजवाब पारी,' उस्मान ख्वाजा की प्रशंसा में रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान

Ashes 2023: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting ) ने इंग्लैंड में अपने पहले शतक के लिए फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) की प्रशंसा की है, और इसे उनकी बेस्ट पारियों में से एक बताया है। उस्मान ख्वाजा (141) के एक शतक ने ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 386 तक पहुंचाने में मदद की।

दरअसल, इंग्लैंड ने पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाकर घोषित कर दी, जवाब में ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 393 तक पहुंचाने में मदद की। इंग्लैंड की दूसरी पारी में बारिश ने खलल डाल दिया, जिसके कारण टीम 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन ही बना सकी। हालांकि, इस नुकसान की भरपाई के लिए चौथे और पांचवें दिन के खेल को आधे-आधे घंटे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

Usman Khawaja

पोंटिंग ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि आप उनके जश्न से बता सकते हैं कि यह उनके लिए कितना मायने रखता है। मुझे यकीन नहीं है कि मैंने किसी बल्लेबाज को वास्तव में अपना बल्ला हवा में उछालते हुए देखा है, जब उन्होंने टेस्ट मैच में शतक बनाया हो।'

पोंटिंग ने कहा कि, 'ख्वाजा बाहर से एक शांतचित्त लगते हैं, वह लगातार अपने खेल के बारे में सोच रहे हैं कि उन्हें कैसे खेलने की जरूरत है, वह सोच रहे हैं कि, खुद को स्कोर करने का सबसे अच्छा मौका देने के लिए उन्हें क्या करने की जरूरत है। पोटिंग ने कहा कि यह उनकी लाजवाब पारी थी। मुझे लगता है कि यह उनके करियर में एक वास्तविक असाधारण पल है।'

वहीं पोंटिंग ने एशेज सीरीज में डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी को लेकर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहली पारी के दौरान वॉर्नर अच्छी फॉर्म थे, और यहां पर भी भले ही पहली पारी में वॉर्नर 9 ही रन बना सके, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी पारी की शुरूआत की, पिछले दो सालों में टेस्ट क्रिकेट में उनका ये बेस्ट स्टार्ट रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+