Ashes 2023: डेविड वॉर्नर ने तोड़ा 'नजफगढ़ के नवाब' का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में छोड़ा पीछे
AUS vs ENG Ashes 2023 David Warner overtakes Virender Sehwag: डेविड वॉर्नर ने वीरेंद्र सहवाग का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
AUS vs ENG Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्ट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलिया को इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए 174 रनों की जरूरत है और ऑस्ट्रेलिया के पास सात विकेट अभी मौजूद है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है।
वॉर्नर ने सहवाग को पछाड़ा: पहली पारी में महज 9 रन बनाने वाले डेविड वॉर्नर दूसरी पारी बेहतर नजर आए। डेविड वॉर्नर ने टीम के लिए 36 अहम रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने वीरेंद्र सहवाग एक एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का काम भी किया। टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में वॉर्नर ने सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।

इस मामले में छोड़ा पीछे: टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर अब वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल गए हैं। दूसरी पारी में 36 रन बनाते ही वॉर्नर बतौर ओपनर 8208 रन बना लिए हैं। वॉर्नर ने भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को रन बनाने के मामले में पछाड़ दिया है। सहवाग ने बतौर ओपनर अपने टेस्ट करियर में 8207 रन बनाए थे।
एलिस्टर कुक नंबर वन: टेस्ट में ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में एलिस्टेयर कुक नंबर एक पर मौजूद हैं। कुक ने अपने टेस्ट करियर में कुल 11,845 रन बनाए हैं। जबकि सुनील गावस्कर (9,607), ग्रीम स्मिथ (9,030) और मैथ्यू हेडन (8,625) रन बना चुके हैं। इस मामले में अब पांचवें नंबर डेविड वॉर्नर आ गए हैं।
जीत के लिए 174 रनों की जरूरत: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। मैच के पांचवें दिव ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 174 रनों की जरूरत है। जबकि इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 7 विकेट चटकाने होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 107 रन बना लिए थे। जीत से वह अब भी 174 रन दूर है।












Click it and Unblock the Notifications