ENG vs AFG: पाकिस्तान के बाद इंग्लैंड भी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, अफगानिस्तान ने अंग्रेजों को चटाई धूल

Afghanistan vs England, Match 8 Highlights: अफगानिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ यादगार जीत हासिल की। लाहौर में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रन बनाने का काम किया था। जिसे इंग्लैंड की टीम हासिल नहीं कर सकी और 8 रन से टीम हार गई। इस हार के साथ ही इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई है।

जो रूट ने जड़ा शतक (Afghanistan vs England, Match 8 Highlights: )

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में जो रूट ने 98 गेंदों में अपने वनडे करियर का 17वां शतक पूरा किया। जो रूट 111 गेंदों में 120 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचाया। अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की तरफ से जो रूट के अलावा बाकी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाका रहे।

ENG vs AFG

इंग्लैंड की खराब शुरुआत

अफगानिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पारी शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल सॉल्ट का खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रहा। फिल सॉल्ट को अजमातुल्लाह ओमरजई ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजने का काम किया। मोहम्मद नबी ने जैमी स्मिथ को आउट कर अफगानिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। बेन डकेट और जो रूट ने पारी को संभालते हुए 100 के पार पहुंचाया।

इब्राहिम जादरान ने रचा इतिहास

इब्राहिम जादरान की शतकीय पारी ने अफगानिस्तान को 325 के स्कोर तक पहुंचाया। हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ जादरान की साझेदारी ने टीम को संभालते हुए एक मजबूत पारी की शुरुआत दी। जादरान का 146 गेंदों पर 12 चौके और 6 छक्के के साथ शतक बनाया। अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास में यह बड़ा पल था। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी दर्ज किया।

इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, बेन डकेत, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, जैमी ओवरटन, आदिल राशिद, मार्क वुड।

अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नईब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+