Eliminator, IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- Gujarat Titans vs Mumbai Indians
IPL 2025 के एलिमिनेटर में आज, 30 मई को गुजरात टाइटन्स (GT) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। ये हाई-वोल्टेज एक्शन चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आज का मैच जो टीम जीतेगी वह क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी और उस मैच की विजेता फाइनल में पहुंचेगी।
गुजरात टाइटन्स ने अपने 14 लीग स्टेज मैचों में से 9 जीते, जबकि मुंबई इंडियंस ने अपने 14 मैचों में से 8 जीते हैं।

इन दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक कुल 7 आमने-सामने मैच खेले हैं। मुंबई इंडियंस ने दो मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स ने पांच मैच अपने नाम किए हैं।
मुंबई के सामने दो दुश्मन- टाइटंस और इतिहास
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जब शुक्रवार को मैदान में उतरेंगी, तो उनके सामने सिर्फ गुजरात टाइटंस ही नहीं, बल्कि आईपीएल का इतिहास भी होगा। प्लेऑफ सिस्टम लागू होने के बाद से आज तक कोई चौथे नंबर की टीम चैंपियन नहीं बनी है। सिर्फ एक बार (SRH - 2016) तीसरे स्थान की टीम ने टाइटल जीता है। लेकिन मुंबई जैसी टीमों के साथ एक बात तय रहती है- वे नामुमकिन को भी मुमकिन बना सकती हैं। आखिर लगातार छह जीत के बाद उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचा है।
टाइटंस का भरोसा और रिकॉर्ड - दोनों मजबूत
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) भले ही टॉप-2 में नहीं आ पाए, लेकिन घबराने की कोई वजह नहीं। उन्होंने दो साल पहले प्लेऑफ में मुंबई को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 2022 से अब तक टाइटंस ने 59 में से 37 मैच जीते हैं, दो फाइनल खेले हैं और एक बार खिताब भी जीता है। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की विदाई के झटके से भी टीम जल्दी उबर गई और इसी सीजन में उन्होंने मुंबई की छह मैचों की विनिंग स्ट्रीक को भी तोड़ा।
गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, गेराल्ड कोएट्ज़ी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, दासुन शनाका, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, चैरिथ असलांका, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, कर्ण शर्मा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, रॉबिन मिंज, अर्जुन तेंदुलकर, रघु शर्मा, कृष्णन श्रीजीत। मुजीब उर रहमान, रिचर्ड ग्लीसन, रीस टॉपले।












Click it and Unblock the Notifications