'सनातन पर हमला करने का आ गया परिणाम..,' वेंकटेश प्रसाद ने चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस पर साधा निशाना
Venkatesh Prasad on Elctions results: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावों में भाजपा की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। मतगणना के दौरान आए रुझानों में तीनों राज्यों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी है।
वेंकटेश प्रसाद का कहना है कि सनातन धर्म को गाली देने का परिणाम इन चुनावों में देखने को मिला है। प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की लीडरशिप का एक अद्भुत प्रमाण है।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजंक टिप्पणियाँ की थी। इसके बाद बवाल भी देखने को मिला था। उस समय भी वेंकटेश प्रसाद की तरफ से प्रतिक्रिया देखने को मिली थी, इस बार भी उनका बयान आया है।
लोगों का यह भी मानना रहा है कि उदयनिधि के बयान वाले समय कांग्रेस ने कुछ नहीं कहा। सनातन के प्रति उदयनिधि ने लगातार बयानबाजी की। इससे उनकी काफी आलोचना हुई थी। बीजेपी ने लोगों के सामने जाकर इस बात को रखा। अब वेंकटेश प्रसाद ने उस मामले को एक बार फिर से याद दिलाया है।












Click it and Unblock the Notifications