'एक मज़ाक़ 14 सिंतबर को भी होगा,' पाक खिलाड़ी ने बताया भारत-पाकिस्तान में कौन जीतेगा? एशिया कप में है मुकाबला
Asia Cup: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितम्बर को खेला जाना है लेकिन इसे लेकर भारत में विरोध काफी हो रहा है। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बोर्ड ने हाल ही में भारतीय टीम की घोषणा की है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की फॉर्म काफी खराब चल रही है, इसे लेकर एक पूर्व क्रिकेटर की प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन को लेकर अभी से कयास लगने लगे हैं कि एशिया कप में टीम इंडिया के सामने युवा टीम का क्या हाल होगा।

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने भारत के सामने पाकिस्तान के मैच का रिजल्ट बताया है और उन्होंने अपनी टीम का मजाक उड़ाने वाला बयान दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्लेयर्स के लिए नए केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की है, इसे लेकर भी बासित अली की प्रतिक्रिया आई।
Asia Cup में भारत-पाक मैच पर बयान
कामरान अकमल के साथ यूट्यूब पर बात करते हुए बासित अली ने कहा कि अनुबंध में प्लेयर्स को ऊपर-नीचे करते हुए प्रक्रिया का मजाक बना दिया है। इसके बाद उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर कहा कि एक मजाक 14 सितम्बर को भी होगा। उनके इस बयान में काफी कुछ छुपा है, बासित अली ने खुले तौर पर पाकिस्तानी टीम की हार बताई है।
केन्द्रीय अनुबंध में बदलाव
पाकिस्तान के केन्द्रीय अनुबंध में अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सैम अयूब, सलमान आगा और शादाब खान को कैटेगरी C से प्रमोट कर कैटेगरी B में शामिल किया गया है। बाबर आज़म और रिजवान के अनुबंध पर भी असर पड़ा है, दोनों को नीचे लाते हुए कैटेगरी B में डाल दिया।
पाक टीम का प्रदर्शन रहा है खराब
हाल ही में पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश का दौरा किया था और हार का सामना किया था। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। बाबर आज़म और रिजवान की बैटिंग भी खराब रही, दोनों फ्लॉप हो गए।












Click it and Unblock the Notifications