Asia Cup 2022: श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच इस देश में हो सकता है एशिया कप

श्रीलंका में जारी आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच यहां होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट के स्थान में बदलाव किया जा सकता है।

नई दिल्ली, 12 जुलाई: श्रीलंका में जारी आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच यहां होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट के स्थान में बदलाव किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने अगस्त में खेले जाने वाले एशिया कप की मेजबानी के लिए बांग्लादेश को स्टैंड-बाय पर रखा है। श्रीलंका में पिछले सप्ताह प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के आवास पर आग लगा दी थी। साथ ही ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान बड़ी संख्या में लोग गाले स्टेडियम में बाहर जुट गए थे।

इस महीने होगा फैसला

इस महीने होगा फैसला

श्रीलंका क्रिकेट ने टूर्नामेंट की मेजबानी करने की इच्छा जताई थी, लेकिन इस महीने के अंत में एसीसी द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हाल ही ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका दौरा खत्म हुआ है। यह दौरा 7 जून को शुरू हुआ था, इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। पिछले महीने भारतीय महिला टीम भी श्रीलंका के दौरे पर गई थी। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका में स्थिति और बिगड़ सकती है, ऐसे में एशियाई क्रिकेट परिषद कोई रिस्क लेना नहीं चाहता है।

इन टीमों ने किया क्वालीफाई

इन टीमों ने किया क्वालीफाई

बांग्लादेश ने 2016 में एशिया कप की मेजबानी की थी और 2014 में टी20 विश्वकप की भी मेजबानी की थी। 2014 टी20 विश्वकप में श्रीलंका ने भारत को हराकर ट्राफी अपने नाम की थी। श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके अलावा एक अन्य एशियाई टीम भी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी। इसके लिए यूएई, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग के बीच मुकाबला होगा।

टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

एशिया कप 2022 का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच होगा। 2016 की तरह ही इस साल भी टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। क्वालीफायर 20 अगस्त से खेले जाएंगे। हर दो साल में आयोजित किया जाना वाला यह टूर्नामेंट आखिरी बार 2018 में संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था। भारत एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम है। अब तक हुए 14 संस्करणों में भारत ने रिकॉर्ड सात खिताब जीते हैं। इंडिया 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में विजेता रही। वहीं श्रीलंका ने इसे 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में जीता है। पाकिस्तान ने इसे 2000 और 2012 में जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+