DPL Final: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनी दिल्ली प्रीमियर लीग में चैम्पियन, अंतिम ओवर में खत्म हुआ मैच

DPL Final: दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला सीजन समाप्त हो गया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पहले सीजन का टाइटल अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबला साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ खेला गया और मुकाबला काफी रोमांचक रहा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स की खराब शुरुआत रही। सुजल सिंह 5 और अनुज रावत 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद हिम्मत सिंह ने 20 और हार्दिक शर्मा ने 21 रन बनाए लेकिन इन रनों से बात नहीं बनने वाली थी। इस बीच मयंक रावत ने गदर मचाया।

dpl final

मयंक ने एक छोर पर टिककर बैटिंग करते हुए गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए। उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 78 रनों की पारी खेली। इस दौरान 6 छक्के और 7 चौके जमाए। इस तरह ईस्ट दिल्ली ने 5 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का शानदार स्कोर खड़ा कर दिया।

जवाबी बैटिंग करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की भी खराब शुरुआत रही। प्रियांश आर्या 6 और आयुष बदोनी 7 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। मामला यहीं नहीं रुका और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे कुंवर बिधूड़ी भी 22 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

फाइनल का प्रेशर होने की वजह से साउथ दिल्ली के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते चले गए। विजन पांचाल ने 25 रनों की पारी खेली। तेजस्वी दहिया एक छोर पर खड़े रहे और उनके बल्ले से अर्धशतक आया। वह मुकाबले को करीब लेकर गए लेकिन 68 पर आउट हो गए। उनके बाद दिग्वेश राठी क्रीज पर टिके और नाबाद 21 रन बनाए लेकिन साउथ दिल्ली 3 रनों से मुकाबला हार गई और 9 विकेट पर 180 रनों तक पहुँच पाई। ईस्ट दिल्ली के लिए सिमरजीत और रौनक वाघेला ने 3-3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+