अफगानिस्तान टीम ने उठाया बड़ा कदम, CSK के पूर्व खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप में बनाया कोच

Afghanistan Cricket Team: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने अलग और चौंकाने वाले कामों के लिए जाना जाता है। अफगानिस्तानी टीम जब भारत में पिछले साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप खेल रही थी, तब अजय जडेजा को बैटिंग सलाहकार बना दिया गया था और टीम को काफी फायदा हुआ था।

अब अफगानिस्तान की टीम एक बार फिर से वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार है और कुछ बड़े उलटदेर कर दे, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। जून में यूएसए और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसमें अफगान टीम अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है।

afghanistan team

टी20 वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम में कोचिग स्टाफ में बदलाव करने के बारे में सोचा और इसे अंजाम भी दे डाला। गेंदबाजी विभाग के लिए नया कोच नियुक्त किया गया है और खास बात तो यह है कि बड़े नाम को इस पद के लिए चुना गया है।

मंगलवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा करते हुए बताया कि वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेशनल टीम में गेंदबाजी सलाहकार बनाया गया है। इसके अलावा यह भी कहा कि कैरेबियाई खिलाड़ी टीम के तैयारी कैम्प में शामिल होने के लिए तैयार है।

अफगानिस्तान की टीम सेंट किट्स एंड नेविस पहुँच गई है। वर्ल्ड कप के लिए वहां टीम दस दिवसीय अभ्यास कैम्प में भाग लेने वाली है। ड्वेन ब्रावो टीम के साथ जुड़ जाएँगे। ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में लम्बे समय तक खेलने का अनुभव है।

टी20 क्रिकेट में ड्वेन ब्रावो के पास धांसू गेंदबाजी रिकॉर्ड है। इस फ़ॉर्मेट में उन्होंने लम्बे समय तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेला है। ब्रावो ने टी20 क्रिकेट में कुल 625 विकेट अपने नाम किये हैं। यह सबसे ज्यादा है। बैटिंग में भी उनका जलवा देखने को मिला है। उन्होंने तकरीबन 7000 रन भी इस प्रारूप में बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+